भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची (1947-2023) | List of Chief Justice of Supreme Court of India

Chief Justice of Supreme Court of India
मुख्य न्यायाधीश संबंधी करेंट अफेयर्स : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) ने 9 नवंबर 2022 को 50वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। नये मुख्य न्यायाधीश के पिता लगभग सात साल और चार महीने तक मुख्य न्यायाधीश रहे थे, जो शीर्ष अदालत के इतिहास में किसी सीजेआई का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। वह 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक मुख्य न्यायाधीश रहे थे। बता दे कि जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ था। इनके पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे और इनकी माता प्रभा शास्त्रीय संगीतज्ञ हैं। राष्ट्रीय राजधानी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए ऑनर्स करने किया। इसके बाद कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया। फिर अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम और न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।




List of Chief Justice of India | भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची


नाम (Name) अवधि
एच. जे. कनिया (H. J. Kania) 26 जनवरी, 1950 – 6 नवंबर, 1951
एम. पी. शास्त्री (M. Patanjali Sastri) 7 नवंबर, 1951 – 3 जनवरी, 1954
मेहरचंद महाजन (Mehr Chand Mahajan) 4 जनवरी, 1954 – 22 दिसंबर, 1954
बी. के. मुखरीजा (Bijan Kumar Mukherjea) 23 दिसंबर, 1954 – 31 जनवरी, 1956
एस आर दास (Sudhi Ranjan Das) 1 फरवरी, 1956 – 30 सितंबर, 1959
बी. पी. सिन्हा (Bhuvaneshwar Prasad Sinha) 1 अक्टूबर, 1959 – 31 जनवरी, 1964
पी बी गजेन्द्रगढ़कर (Prahlad Balacharya Gajendragadkar) 1 फरवरी, 1964 – 15 मार्च, 1966
ए. के. सरकार (Amal Kumar Sarkar) 16 मार्च, 1966 – 29 जून, 1966
के. एस. राव (Koka Subba Rao) 30 जून, 1966 – 11 अप्रैल, 1967
के. एन. वान्चू (Kailas Nath Wanchoo) 12 अप्रैल, 1967 – 24 फरवरी, 1968
एम. हिदायतुल्ला (Mohammad Hidayatullah) 25 फरवरी, 1968 – 16 दिसंबर, 1970
जे. सी. शाह (Jayantilal Chhotalal Shah) 17 दिसंबर, 1970 – 21 जनवरी, 1971
एस. एम. सिकरी (Sarv Mittra Sikri) 22 जनवरी, 1971 – 25 अप्रैल, 1973
ए. एन. रे (Ajit Nath Ray) 26 अप्रैल, 1973 – 27 जनवरी, 1977
मिर्जा हमीदुल्ला बेग (Mirza Hameedullah Beg) 28 जनवरी, 1977 – 21 फरवरी, 1978
वाई. वी. चंद्रचूड़ (Yeshwant Vishnu Chandrachud) 22 फरवरी, 1978 – 11 जुलाई, 1985
पी. एन. भगवती (Prafullachandra Natwarlal Bhagwati) 12 जुलाई, 1985 – 20 दिसंबर, 1986
आर. एस. पाठक (Raghunandan Swarup Pathak) 21 दिसंबर, 1986 – 18 जून, 1989
ई. एस. वेंकटरमैय्या (Engalaguppe Seetharamiah Venkataramiah) 19 जून, 1989 – 17 दिसंबर, 1989
एस. मुखर्जी (Sabyasachi Mukharji) 18 दिसंबर, 1989 – 25 सितंबर, 1990
रंगनाथ मिश्र (Ranganath Misra) 26 सितंबर, 1990 – 24 नवंबर, 1991
के. एन. सिंह (Kamal Narain Singh) 25 नवंबर, 1991 – 12 दिसंबर, 1991
एम. एच. कनिया (Madhukar Hiralal Kania) 13 दिसंबर, 1991 – 17 नवंबर, 1992
एल. एम. शर्मा (Lalit Mohan Sharma) 18 नवंबर, 1992 – 11 फरवरी, 1993
एम. एन. वेंकटचेलैय्या (Manepalli Narayana Rao Venkatachaliah) 12 फरवरी, 1993 – 24 अक्टूबर, 1994
ए. एम. अहमदी (Aziz Mushabber Ahmadi) 25 अक्टूबर, 1994 – 24 मार्च, 1997
जे. एस. वर्मा (Jagdish Sharan Verma) 25 मार्च, 1997 – 17 जनवरी, 1998
एम. एम. पुंछी (Madan Mohan Punchhi) 18 जनवरी, 1998 – 9 अक्टूबर, 1998
ए. एस. आनंद (Adarsh Sein Anand) 10 अक्टूबर, 1998 – 11 जनवरी, 2001
एस. पी. भरुचा (Sam Piroj Bharucha) 11 जनवरी, 2001 – 6 मई, 2002
बी. एन. कृपाल (Bhupinder Nath Kirpal) 6 मई, 2002 – 8 नवंबर, 2002
जी. बी. पटनायक (Gopal Ballav Pattanaik) 8 नवंबर, 2002 – 19 दिसंबर, 2002
वी. एन. खरे (V. N. Khare) 19 दिसंबर, 2002 – 2 मई, 2004
राजेन्द्र बाबू (S. Rajendra Babu) 2 मई, 2004 – 1 जून, 2004
आर. सी. लहोटी (Ramesh Chandra Lahoti) 1 जून, 2004 – 1 नवंबर, 2005
वाई. के. सभरवाल (Yogesh Kumar Sabharwal) 1 नवंबर, 2005 – 13 जनवरी, 2007
के. जी. बालकृष्णन (K. G. Balakrishnan) 13 जनवरी, 2007 – 11 मई, 2010
एस. एच. कापड़िया (S. H. Kapadia) 12 मई, 2010 – 28 सितंबर, 2012
अल्तमास कबीर (Altamas Kabir) 29 सितंबर, 2012 – 18 जुलाई, 2013
पी सतशिवम (P. Sathasivam) 19 जुलाई, 2013 – 26 अप्रैल, 2014
राजेन्द्र मल लोढ़ा (Rajendra Mal Lodha) 26 अप्रैल, 2014 – 27 सितंबर, 2014
एच. एल. दत्तु (H. L. Dattu) 28 सितंबर, 2014 – 2 दिसंबर, 2015
तीरथ सिंह ठाकुर (T. S. Thakur) 3 दिसंबर, 2015 – 3 जनवरी, 2017
जगदीश सिंह खेहर (J. S. Khehar) 4 जनवरी, 2017 से 27 अगस्त, 2017
दीपक मिश्र (Deepak Mishra) 28 अगस्त, 2017 से 1 अक्टूबर, 2018
रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) 2 अक्टूबर, 2018 से 17 नवंबर, 2019
शरद अरविंद बोबडे (Sharad Arvind Bobde) 18 नवंबर, 2019 से 23 अप्रैल, 2021
नुथलापति वेंकट रमण-48वें (Nuthalapati Venkata Ramana) 24 अप्रैल, 2021 से 26 अगस्त, 2022
उदय उमेश ललित-49वें (UU Lalit) 27 अगस्त, 2022 से 8 नवंबर, 2022
धनंजय यशवंत चंद्रचूड़-50वें (Dhananjaya Y. Chandrachud) 9 नवंबर, 2022 से अबतक


भारत ने एकल न्याय व्यवस्था (Single Judicial System) के सिद्धांत को अपनाया है, जिसको भारत सरकार अधिनियम, 1935 से लिया गया है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर का एक न्यायालय होगा, जो सर्वोच्च होगा तथा इसके अधीन राज्यों के उच्च न्यायालय व अन्य अधीनस्थ न्यायालय होंगे। सर्वोच्च न्यायालय का प्रधान कार्यालय दिल्ली में है। संविधान के अनुच्छेद 124(1) के अंतर्गत मूल रूप में सर्वोच्च न्यायालय के लिए एक मुख्य न्यायाधीश तथा सात अन्य न्यायाधीशों की व्यवस्था की गयी थी। संसद के द्वारा समय-समय पर इनकी संख्या में वृद्धि की जाती रही है। सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 2019 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 10 अगस्त, 2019 को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने सम्बन्धी सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) विधेयक, 2019 को स्वीकृति प्रदान की थी।