आज का इतिहास 05 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 05 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1556 – पानीपत के दूसरे युद्ध में मुगल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630 – स्पेन और इंगलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1639 – मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना हुई।



1678 – जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725 – स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1811 – स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष हुआ।
1827 – पियर लाप्लेस नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का निधन हुआ।
1854 – क्रीमियन के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1870 – बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 04 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1872 – उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1895 – आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।
– अमेरिका के उताह प्रांत ने महिला मताधिकार को स्वीकार किया।
1911 – इटली ने लीबिया पर हमला कर दिया, त्रिपोली और साइरेनैका पर कब्जा जमा लिया।
1918 – योरोपीय देशों से शुरु हुई इन्फ़लूएन्ज़ा की महाभारी ने दुनिया में दसियों लाख लोगों की जान ली।
1920 – इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की स्थापना हुई।
1925 – इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इटली की सोशलिस्ट पार्टियों को भंग कर दिया।
1927 – वायसराय लॉर्ड इरविन ने गांधीजी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की और साइमन कमीशन की आगामी यात्रा की घोषणा की।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 06 नवम्बर का दिन

1937 – एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
1944 – फ़्रांस के चिकित्सक, जीव वैज्ञानिक और दार्शनिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का निधन हुआ।
1945 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।
1951 – अमेरिका ने नवादा परमाणु परीक्षण केंद्र में ने परीक्षण किया।
1961 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू अमेरिका यात्रा पर न्यूयार्क पहुंचे।
1976 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
2006 – इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी की सजा सुनाई गई।
2007 – चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज 1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2012 – नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 363 लोगों की मौत हो गई और 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।