आज का इतिहास 30 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 30 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1667 – जोनाथन स्विफ़्ट नामक आयरलैंड के लेखक का डबलिन में निधन हुआ। उनकी गोलीवर यात्रा वृतांत नामक पुस्तक विश्व सहित्य की शानदार रचनाओं में गिनी जाती है।
1731 – बीजिंग में भूकंप से लगभग 1,00,000 लोग मरे।



1759 – दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।
1804 – फ़्रांस के आविष्कारक जोज़ेफ़ कोनियो का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्हें गाड़ी का जनक कहा जाता है।
1822 – ब्रिटेन के चिकित्सक और चेचक के टीके की खोज करने वाले एडवर्ड जोन्ज़ का निधन हुआ।
1858 – सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ।
1872 – पहला आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच खेला गया। इंग्लैंड और स्कॉट लैंड के बीच होने वाला यह मैच वेस्ट ऑफ स्कॉटलैंड क्रिकेट में हुआ।

यह भी जानें : 29 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1874 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ।
1900 – मशहूर लेखक ऑस्कर वाइल्ड का निधन हुआ।
1909 – पश्चिम बंगाल के जाने माने विद्वान रमेश चन्द्र का निधन हुआ।
1931 – भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म हुआ।
1939 – तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1982 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के दफ़्तर 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक लेटर बम फटा था। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर दफ़्तर में मौजूद थीं। इसमें एक कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुआ था।
1982 – रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित और बेन किंग्‍सले व जॉन गिल्‍गुड द्वारा अभिनीत फिल्‍म गांधी का नई दिल्‍ली में प्रीमियर हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 1 दिसंबर का दिन

1988 – मिस्र के विख्यात क़ारी उस्ताद अब्दुल बासित अब्दुस्समद का क़ाहेरा नगर में निधन हुआ।
1994 – पर्यटन जहाज आशीले लाउरो सोमालिया के नजदीक सागर में आग लगने के बाद डूब गया।
1995 – तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति ने उत्तरी आयरलैंड का दौरा किया। वहां का दौरा करने वाले वो पहले अमरीकी राष्ट्रपति थे।
1999 – विश्व के बड़े मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायणगांव में उद्घाटन हुआ।
2000 – प्रियंका चोपडा मिस वर्ल्ड बनी।
2010 – भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता राजीव दीक्षित का निधन हुआ।
2012 – पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन हुआ।