आज का इतिहास 25 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 25 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1667 – रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आये विनाशकारी भूकंप में 80,000 लोग मारे गये।
1744 – आस्ट्रिया की सेना ने पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जानलेवा हमले किये और लूटपाट की।



1758 – ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
1759 – विनाशकारी भूकंप में बेरूत और दमिश्क शहर तबाह हो गए, करीब 40,000 लोग मारे गए।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1867 – स्वीडन के रसायनशास्त्री अल्फ्रेड नोबेल ने 'डायनामाइट' का पेटेंट कराया।
1879 – हैदराबाद (पाकिस्तान) में शाकाहार के प्रणेता और शिक्षाविद साधु टीएल वासवानी का जन्म हुआ।
1880 – फ़्रांस एक चिकित्सक लैवेरन ने मलेरिया बुख़ार के करण का पता लगा लिया।

यह भी जानें : 24 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1884 – सेंट लुइस के जॉन बी. मेयेनबर्ग ने 'वाष्पित दूध' (ईवैपोरेटेड मिल्क) का पेटेंट कराया।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध और पोलैंड के अतिग्रहणकारी देशों रुस, जर्मनी और ऑस्ट्रिया की पराजय के बाद पोलैंड दोबारा स्वंतंत्र हो गया।
1930 – जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1951 – अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत हुई।
1952 – पाकिस्तान के महान क्रिकेटर इमरान खान का जन्म हुआ। इन्होंने 88 टेस्ट में 3807 और 175 वनडे में 3709 रन बनाए। इनके नाम 544 विकेट भी दर्ज हैं।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 26 नवम्बर का दिन

– जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये।
1955 – क्लेमेंट एटली ने ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दिया।
1963 – अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी का अंतिम संस्कार हुआ। अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में लगभग आठ लाख लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए जाते हुए उनके पार्थिव शरीर को देखा।
1973 – ग्रीस में हफ़्तों से फैली अशांति के बीच आज ही के दिन वहां की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलोस का तख़्ता पलट दिया था।
1975 – दक्षिणी अमरीका के सूरीनाम देश को हॉलैंड से पूर्ण स्वतंत्रता मिली।
2014 – कथक की मशहूर नृत्यांगना सितारा देवी का निधन हुआ।