आज का इतिहास 20 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 20 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1750 – मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
1815 – यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।



1829 – रुस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1866 – अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1910 – रूस के प्रसिद्ध लेखक लियोन टॉलेस्ट्वाय (leo Tolstoy) का निधन हुआ।
1917 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना हुई।
– यूक्रेन को गणराज्य घोषित किया गया।
1942 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।

यह भी जानें : 19 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1994 – अंगोला सरकार और विद्रोहियों के बीच हुई संघि के बाद 19 वर्षों से चले आ रहे गृह युद्ध का अंत हो गया।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार जर्मन शहर न्यूरेंबर्ग में 22 नाजी नेताओं के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। उन सभी पर युद्ध अपराध के आरोप लगाए गए थे।
1949 – इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।
1950 – कोरिया युद्ध में पहली बार अमरीका और चीन की सेनाओं का आमना सामना हुआ।
1955 – पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
1960 – स्वीडन में योरोपीय देशों के 7वें कन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई।
1962 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित डेनमार्क के प्रसिद्ध वैज्ञानिक नील बोहर का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 21 नवम्बर का दिन

1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1970 – आॅस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर जस्टिन लेंगर का पर्थ में जन्म हुआ था। उन्होंने 105 टेस्ट मैचों में 23 शतक के साथ 7696 रन बनाए।
1975 – 39 वर्षों तक स्पेन पर शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रैंसिस्को फ्रैंको की मौत हो गई थी।
1981 – अफ्रीकी देश बुरुंडी में संविधान अंगीकार किया।
1985 – बिल गेट्स ने विंडोज-1 ऑपरेटिंग सिस्टम को बाजार में उतारा।
1995 – ब्रिटेन की तत्कालीन राजकुमारी डायना ने पहली बार अपने विवाहेतर संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था।
1998 – स्पेस स्टेशन जारया का पहला मॉड्यूल लॉन्च किया गया।
2012 – चर्च आॅफ इंग्लैंड ने महिलाओं को पादरी बनाए जाने के विरोध मेंं मत दिया।
2015 – अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।