आज का इतिहास 02 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 02 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1534 – सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म हुआ।
1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़यिा राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1833 – समाज सुधारक और होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म हुआ।
1834 – आज ही के दिन एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था। जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।



1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
1936 – दुनिया के पहले हाईडेफिनेशन टेलीविजन कार्यक्रम का प्रसारण बीबीसी ने किया।
1841 – अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया, जिसमें उसे सफलता मिली।

1852 – फ्रैंकलिन पियर्स अमेरिका के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

यह भी जानें : 1 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं


1885
– पहले मराठी संगीत नाटककार बलवंत पांडुरंग किर्लोस्कर (अन्ना साहेब) का निधन हुआ।

1889 – उत्तरी डकोटा और दक्षिणी डकोटा अमेरिका के क्रमश: 39वें और 40वें राज्य बने।

1914 – ब्रिटेन ने साइप्रस को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

– रूस ने आॅटोमस साम्राज्य के खिलाफ औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा की।
1931 – डूपोंट कपंनी ने कृत्रिम रबर बनाने की घोषणा की।
1949 – नीदरलैंड ने इंडोनेशिया को स्वायत्त राज्य के रूप में मान्यता दी।
1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब 6 हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे। ब्रिटेन ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ब्रिटिश फौज को किसी और देश भेजा था।
1953 – पाकिस्तान आधिकारिक रूप से इस्लामिक गणराज्य बना।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 3 नवम्बर का दिन

1965
– बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान का जन्‍म हुआ।
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।
1986 – बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
1988 – इसराइल में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका था और दो प्रमुख पार्टियों में सिर्फ़ एक सीट का अंतर था।
2012 – भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन हुआ।