आज का इतिहास 18 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 18 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1727 – महाराजा जयसिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के आर्किटेक्ट बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।
1738 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।



1772 – पेशवा माधवराव प्रथम का निधन हुआ और उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
1833 – हॉलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेन संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1839 – फ़्रांसी साम्राज्य के विरुद्ध अलजीरिया की जनता का दूसरा आंदोलन आरंभ हुआ जिसका नेतृत्व अब्दुल क़ादिर बिन मोहयुद्दीन ने किया।
1901 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक वी. शांताराम का जन्म हुआ।
1903 – अमेरिका और पनामा के बीच हुई संधि के तहतें नहर निर्माण का विशेषाधिकार दिया।
1909 – अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

यह भी जानें : 17 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1918 – लताविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1928 – पहली बार मिकी माउस अपनी फिल्म स्टीमबोट विली के साथ बड़े पर्दे पर दिखा।
1948 – बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 500 लोग डूबे।
1951 – ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
1956 – मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
1963 – अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।
1972 – बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 19 नवम्बर का दिन

1973 – पुड्डुचेरी के अरबिंदो आश्रम की गुरू मां का निधन हुआ।
1978 – 'पीपल्स टेंपल' पंथ के गुरू जिम जोंस ने सैकड़ों अनुयाइयों संग, जोंसटाउन, गयाना में सामूहिक खुदकुशी की।
1989 – लगभग 50 हज़ार लोगों ने बुल्ग़ारिया के शहर सोफ़िया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।
1991 – चार साल से बंधक बनाए गए ब्रितानी चर्च के दूत टेरी वेट को इस्लामी चरमपंथियों ने रिहा किया।
1993 – दक्षिण अफ्रीका के 21 राजनीतिक दलों ने नए संविधान को स्वीकार किया, इसके तहत मतधिकार का दायरा बढ़ाया गया।
2002 – इराक निशस्त्रीकरण संकट: हेंस ब्लिक्स के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों का दल इराक पहुंचा।
2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।