आज का इतिहास 16 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 16 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1524 – पुर्तग़ाल के विश्व विख्यात नाविक वास्को डी गामा का निधन हुआ। वास्को डी गामा ने अफ़्रीक़ा महाद्वीप का चक्कर काट कर भारत तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की थी।
1632 – स्वीडन के महाराजा एडल्फ़ की हत्या हुई।
1776 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिकी क्रांति के दौरान फोर्ट वांशिगटन पर कब्जा किया।



1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1840 – न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।
1846 – उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्म हुआ।
1849 – विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई थी।
1880 – ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म हुआ।
1893 – एनी बेसेंट सेंट तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंची।

यह भी जानें : 15 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1907 – ओकलाहोमा को अमेरिका के 46वें राज्य के रुप में मान्यता मिली।
1908 – जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।
1916 – प्रसिद्ध भारतीय गायिका एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
1920 – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।
1927 – मराठी एवं हिंदी फिल्मों के अभिनेता और थियटर कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का जन्म हुआ।
1931 – भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।
1933 – ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलयो वर्गास ने स्वंय को तानाशाह घोषित किया।
– अमेरिका व सोवियत संघ में पहली बार राजयनिक संबंध स्थापित हुए।
1938 – अल्बर्ट होफमैन का आविष्कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग वजूद में आया।
1945 – संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को के गठन का फैसला हुआ।
1946 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने वातावरण में कारबोनिक गैस के तत्व छोड़कर संसार में पहली बार कृत्रिम वर्षा करने में सफलता प्राप्त की।
1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
1962 – कुवैत में संविधान को अंगीकार किया गया।
1963 – बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म हुआ।
1973 – भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी और मौजूद मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद का जन्म हुआ। इन्होंने 2001 में आॅल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती और 2014 में पद्मभूषण से सम्मानित हुए।
1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1988 – करीब एक दशक बाद हुए लोकतांत्रिक चुनावों में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री चुनी गई।
1992 – एरिक लॉवेस ने चौथी-पांचवी शताब्दी के सोने-चांदी के सिक्कों के सबसे बड़े खजाने 'हॉक्सन होर्ड' की खोज की।
1997 – 18 साल की कैद के बाद चीन सरकार ने लोकतंत्र समर्थक, वेई जिनशेंग को मेडिकल पैरोल पर रिहा किया।
2003 – अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाडी लियोनल मेसी ने एफसी बार्सिलोना की तरफ से अपना पहला मैच खेला।
2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।