आज का इतिहास 14 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 14 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1533 – स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित एक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।
1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1716 – वेल्हम लाएबनिटज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।



1889 – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
1896 – नियाग्रा फाल पर विद्युत उर्जा केंद्र की स्थापना की गई।
1904 – किंग सी जिलेट न जिलेट रेजर ब्लेड का पेटेंट कराया।
1908 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।
1910 – अमेरिका के नोरफ्लोक से हवाई जहाज ने समुद्र पोत से उड़ान भरी।

यह भी जानें : 13 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1918 – चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।
1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया।
1936 – डॉन ब्रैडमैन ने 21000 दर्शकों के सामने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका बनाम विक्टोरिया के मैच में 192 रन बनाया।
1955 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का उद्घाटन किया गया।
1957 – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 15 नवम्बर का दिन

1960 – चेक गणराज्य में दो रेलों की टक्कर में 110 लोग मारे गए।
1967 – भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के प्रथम कप्तान सी.के. नायडू का निधन हुआ।
1971 – आॅस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जन्म हुआ। इसके नाम 96 टेस्ट में 5570 रन, 416 विकेट और 287 वनडे में 9619 रन, 472 विकेट है।
1973 – ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
1984 – नासा ने नाटो 3डी उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2007 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री आंद्रे फाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
2008 – मूल इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा।
2009 – मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए, जिससे 6 यात्रियों की मौत हुई।