आज का इतिहास 01 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 01 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1755 — पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
1765 — ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 — जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।



1821 — पनामा देश स्पेन के वर्चस्व से स्वतंत्र होकर कोलम्बिया से जुड़ गया। सन 1501 ईसवी से इस देश पर स्पेन का अधिकार था।
1858 — भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।

यह भी जानें : 31 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1881
— कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
1913 — स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1944 — द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1950 — भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1954 — फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 — भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
— राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 2 नवम्बर का दिन
1958 — तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 — पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य का गठन किया गया।
1973 — मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 — संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1984 — भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोध दंगे भड़क गया।
2000 — छत्तीसगढ राज्य का गठन हुआ।