One Liner Current Affairs 2016 in Hindi for All Competitive Exams

सभी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी का अध्ययन करें। यह सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर आगामी सरकारी परीक्षाओें जैसे आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए व अन्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।




1. दुबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किस भारतीय अभिनेत्री को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया? – रेखा
2. मानव संसाधन मंत्रालय ने हाल ही में किस सोशल मीडिया वेबसाइट के साथ रोजगार सृजन हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? – लिंक्डइन
3. किस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने सिंथेटिक नैनो रोबोट विकसित किया है? – हांगकांग यूनिवर्सिटी
4. किस खिलाड़ी ने मैक्सिकन ग्रां प्री खिताब जीता? – सेबेस्टिय वेटेल
5. भारतीय मूल की किस महिला को ऑस्ट्रेलिया की 'बिजनेस वुमन ऑफ द इयर' घोषित किया गया? – उप्पमा विर्दी
6. उस पहली भारतीय-अमेरिकी महिला का क्या नाम है, जिसने ​अमेरिका के आम चुनाव में यूएस सीनेट का चुनाव जीता? – कमला हैरिस
7. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 15 जनवरी, 2017 को कितने उपग्रह लॉन्च करके विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना बनाई है? – 82
8. एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम जंगल सफरी भारत के किस राज्य में आरंभ की गई? – छत्तीसगढ़
9. भारत की पहली एलएनजी संचालित बस किस राज्य में आरंभ की गई? – केरल
10. नीति आयोग ने देश का पहला कृषि विपणन तथा फॉर्म फ्रेंडली सुधार सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक में प्रथम स्थान पर कौन-सा राज्य रहा? – महाराष्ट्र
11. किस भारतीय अभिनेता को स्विट्जरलैंड ने भारत के लिए अपना टूरिज्म ब्रांड एंबैसडर बनाया है? – रणवीर सिंह
12. टाटा संस ने सॉफ्टवेयर इकाई टाटा कंसल्टेंसी ​सर्विसेज (टीसीएम) का अंतरिम चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया? – इशात हुसैन
13. 23वीं अंतर्राष्ट्रीय पुर्नवास वर्ल्ड कांग्रेस किस देश में आयोजित करने की घोषणा की गई? – स्कॉटलैंड
14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कारों में किस खेल पत्रकारिता में प्रिंट मीडिया के पुरस्कार हेतु चयनित किया गया? – देवेंद्र पांडेय
15. किस जोड़ी ने पेरिस में आयोजित बीएनपी पेरिबास मास्टर्स में एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 टीम टाइटल जीता? – हेनरी कोंटीनेन एवं जॉन पीयर्स
16. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन में कितने देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया? – 180
17. तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल अग्रिटेक सममेलन (ग्राम) का आयोजन किस राज्य में किया गया? – राजस्थान
18. किस संस्था ने शोध जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि लगभग 30 करोड़ बच्चे बाहरी वातावरण की विषैली हवा के संपर्क में आते हैं? – यूनिसेफ
19. किस देश ने आठ वैज्ञानिकों को पानी के लिए 'प्रिस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया? – सउदी अरब
20. पूरे विश्वभर में 5 नवंबर को मनाए गए पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का विषय क्या था? – प्रभावी शिक्षा और निकासी ड्रिल
21. केंद्रीय मंत्रीमंडल ने ओड़िशा के किस क्षेत्र में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना को मंजूरी प्रदान की? – ब्रह्मपुर
22. विश्व बैंक द्वारा भारत में राज्यवार कारोबार सुगमता रैंकिंग में किस राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ? – आंध्र प्रदेश
23. जर्मनी ग्रीन टैलेंट अवॉर्ड किसने जीता? – शमिक चौधरी
24. मैनी पैक्याओ ने विश्व मुक्केबाजी संगठन का वेल्टरवेट वर्ग का खिताब जीता। इससे पहले वे कितनी बार यह खिताब जीत चुके हैं? – दूसरी
25. ग्रांट थोर्नटोन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रिपोर्ट में भारत को आशावादी सूचकांक में कितना स्थान दिया जाता है? – दूसरा
26. फ्रीडम हाउस द्वारा जारी प्रेस की स्वतंत्रता रिपोर्ट में विश्व के कितने प्रतिशत लोगों के पास स्वतंत्र प्रेस की सुविधा है? – 13 प्रतिशत
27. टेनिस के उस खिलाड़ी का क्या नाम है, जो विश्व टेनिस रैंकिंग में नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़कर प्रथम पायदान पर पहुंचा? – एंडी मरे
28. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले 2000 रुपए के नए नोट के पृष्ठ भाग पर किसका चित्र मुद्रित है? – मंगलयान
29. किसे स्वच्छ रेल मिशन का ब्रांड एंबैसडर नियुक्त किया गया? – डॉ. बिंदेश्वर पाठक
30. विश्वभर में 4 नवंबर से पेरिस अंतर्राष्ट्रीय जलवायु समझौता लागू किया कितने डिग्री से कम रखने का उद्देश्य निर्धारित किया गया है? – 2 डिग्री
31. भारतीय पहलवानों ने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में कितने स्वर्ण पदक जीते? – 8
32. किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने बहरीन अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीता? – प्रतुल जोशी
33. किस खिलाड़ी ने सबसे कम उम्र में पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप जीती? – करणदीप कोचर
34. विश्व की पहली शून्य कार्बन उत्सर्जन हाइड्रोजन ट्रेन किस देश में आरंभ की गई? – जर्मनी
35. किस टीम ने वर्ष 2016 एशियन चैंपियंस हॉकी खिताब जीता? – भारत