सितंबर 2017 में ये रहेंगे व्रत पर्व और त्यौहार


आने वाले वर्ष 2017 के सितंबर माह मेंं भारतीय व्रत, पर्व और त्यौहार इस प्रकार रहेंगे–
सितंबर 2017 के व्रत, पर्व एवं त्यौहार 
2 शनिवार– पद्मा-कर्मा एकादशी व्रत, डोल ग्यारस, जलझूलनी एकादशी, वामन द्वादशी, मु. पूर्व इदुज्जुहा (बकरीद)।
3 रविवार– प्रदोष व्रत, महारविवार व्रत, श्रवण द्वादशी।



5 मंगलवार– अनन्त चतुर्दशी व्रत, कदली 14 व्रत, पूर्णिमा व्रत, गणपति विसर्जन।
6 बुधवार– स्नान-दान की पूर्णिमा, महालया-पितृतक्ष प्रतिपदा श्राद्ध दि. 12/6 के प्रारंभ, लोकपाल पूजा, उमा महेश्वर व्रत।
7 गुरुवार– आश्विन में दूध का त्याग, फसली नववर्षारंभ असौज सन् 1425, अशून्यशयन व्रत, द्वितीय श्राद्ध।
8 शुक्रवार– तृतीय श्राद्ध।
9 शनिवार– सं. गणेश चतुर्थी व्रत चं.उ.रा. 8/25।
11 सोमवार– चन्द्रषष्ठी व्रत, षष्ठी श्राद्ध।
12 मंगलवार– महालष्मी व्रत चंद्रोदयी।
13 बुधवार– जीवित्पुत्रिका-जीउतिया व्रत, कालाष्टमी, अष्टका श्राद्ध, अशोकाष्टमी, उ.फा. के सूर्य रा.शे.5/34।
14 गुरुवार– मातृनवमी, मातामह श्राद्ध, जीउतिया व्रत पारण।

यह भी देखें : अक्टूबर 2017 के व्रत पर्व और त्यौहार

16 शनिवार– इन्दिरा एकादशी व्रत।
17 रविवार– प्रदोष व्रत, द्वादशी श्राद्ध, संन्यासी-यती श्राद्ध, कन्या संक्रान्ति दि. 3/41, विश्वकर्मा पूजा।
18 सोमवार– मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, मघा श्राद्ध।
19 मंगलवार– श्राद्ध की अमावस्या, पितृ विसर्जन, पितृमोक्ष, अमावस्या।
20 बुधवार– स्नान-दान की अमावस्या।
21 गुरुवार– शारदीय नवरात्र, कलश स्थापन, चन्द्रदर्शन।
22 शुक्रवार– मु. नववर्ष मुहर्रम हि. 1439 शुरू।
23 शनिवार– वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत।
24 रविवार– उपांग ललिता व्रत।
25 सोमवार– विल्व आमन्त्रण।
27 बुधवार– सरस्वती आवाहन, महानिशा पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा रा.7/27 तक।
29 शुक्रवार– दुर्गानवमी, महानवमी व्रत।
30 शनिवार– विजयादशमी, अपराजिता पूजन, पट्टाभिषेक पूजा, शस्त्रपूजा, नवरात्र व्रतपारण।

सितम्बर जयन्ती

2 शनिवार– वामन जयन्ती (मध्याह्न)।
5 मंगलवार– शिक्षक दिवस, डॉ. राधाकृष्णन जयंती, मदर टेरेसा पुण्य तिथि।
8 शुक्रवार– विश्व साक्षरता दिवस।
11 सोमवार– संत विनोबा भावे जयन्ती।
12 मंगलवार– अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस।
14 गुरुवार– हिन्दी दिवस।
15 शुक्रवार– इंजीनियर्स-डे, अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस।
17 रविवार– विश्वकर्मा जयंती।
21 गुरुवार– शैलपुत्री देवी दर्शन, अग्रसेन जयंती।

और पढ़े : नवंबर 2017 के व्रत पर्व और त्यौहार

22 शुक्रवार– ब्रह्मचारिणी देवी दर्शन।
23 शनिवार– चित्रघण्टा देवी दर्शन।
24 रविवार– कूष्माण्डा देवी दर्शन, विश्व हृदय दिवस।
25 सोमवार– स्कन्द माता देवी दर्शन।
26 मंगलवार– कात्यायनी देवी दर्शन।
27 बुधवार– कालरात्रि देवी दर्शन, विश्व पर्यटन दिवस।
28 गुरुवार– महागौरी देवी दर्शन।
29 शुक्रवार– सिद्धिदात्री देवी दर्शन, ओली आरम्भ जैन।
30 शनिवार– साईंबाबा पु.तिथि माधवाचार्य जयंती, बौद्धावतार, बैंकों की अर्धवार्षिक लेखाबन्दी।