अक्टूबर 2017 में ये रहेंगे व्रत पर्व और त्यौहार

आने वाले वर्ष 2017 के अक्टूबर माह मेंं भारतीय व्रत, पर्व और त्यौहार इस प्रकार रहेंगे–
अक्टूबर 2017 के व्रत, पर्व एवं त्यौहार 
1 रविवार– पापांकुशा एकादशी व्रत।
2 सोमवार– पद्मनाभ द्वादशी।



3 मंगलवार– भौम प्रदोष व्रत।
5 गुरुवार– स्नान-दान-व्रत पूर्णिमा, शरद् पूर्णिमा, कोजागरी व्रत, कौमुदी-लक्ष्मी व्रत, कार्तिक मास का यम-नियम-व्रतारंभ।
7 शनिवार– अशून्यशयन व्रत।
8 रविवार– सं. गणेश चतु​र्थी व्रत, करवा चौथ व्रत चं.उ. रा.7/50 पर, दशरथ चतुर्थी-बं., ललिता चतुर्थी।
11 बुधवार– स्कन्द षष्ठी व्रत, अशोक चन्दन षष्ठी, चित्रा के सूर्य दि. 9/27।
12 गुरुवार– अहोई अष्टमी व्रत चन्द्रोदय रा. 11/31, गुरु अस्त पश्चिम में दि. 11/40।
13 शुक्रवार– राधाष्टमी, राधाकुण्ड स्नान पर्व, कराष्टमी-महाराष्ट्र।
15 रविवार– रम्भा एकादशी व्रत सबका।
16 सोमवार– गोवत्स द्वादशी।
17 मंगलवार– भौम प्रदोष व्रत, धनतेरस, नरक, मास-शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, तुला की संक्रान्ति रा.2/37।
18 बुधवार– हनुमज्जन्म सायं, नेपाली नववर्ष कार्तिक सं. 1138 प्रारंभ।
19 गुरुवार– स्नान-दान श्राद्ध अमावस्य, दीपावली, लक्ष्मी-कुबेर पूजा, महालक्ष्मी पूजा, दक्षिण दीपावली।
20 शुक्रवार– अन्नकूट, काशी से अन्यत्र गोवर्धन पूजा।
21 शनिवार– गोवर्धन पूजा काशी में, भैयादूज, यम द्वितीया, दावात-पूजा, चित्रगुप्त पूजा, यमुना-स्नान, चन्द्रदर्शन।
22 रविवार– मु.म.सफर हि. 1439।
23 सोमवार– वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत।
24 मंगलवार– सूर्यषष्ठी डाला छठ व्रत तीन दिन आरम्भ, स्वाती के सूर्य रा. 7/8, सौभाग्य पंचमी व्रत, ज्ञानपंचमी-जैन।
26 गुरु-सूर्यषष्ठी (डालाछठ) व्रत सांय अर्घ्य।
27 शुक्रवार– डाला छठ प्रात: अर्ध्य, व्रत पारण।
28 शनिवार– गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत।
29 रविवार– अक्षय नवमी, कूष्माण्ड नवमी, आँवला नवमी।
31 मंगलवार– हरिप्रबोधिनी एकादशी व्रत सबका, भीष्मपंचक प्रारंभ।

अक्टूबर 2017 के जयंती एवं दिवस
1 रविवार– रक्तदान दिवस, भरत मिलाप-नाटी इमली-वाराणसी, मुहर्रम (ताजिया)।
2 सोमवार– गाँधी व शास्त्री जयंती, अहिंसा दिवस।
4 बुधवार– राष्ट्रीय अखण्डता दिवस।
5 गुरुवार– वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, विश्व खाद्य दिवस, ओली समाप्त-जैन।
8 रविवार– वायुसेना दिवस, नक्कटैया चेतगंज, वाराणसी।
9 सोमवार– विश्व दृष्टि दिवस।
10 मंगलवार– राष्ट्रीय डाक दिवस, चरखा जयन्ती।
17 मंगलवार– धन्वन्तरी जयन्ती, कामेश्वरी जयन्ती, गौतमेश्वर जयन्ती।
18 बुधवार– हनुमान जयंती-सायंकाल।
21 शनिवार– पुलिस स्मृति दिवस।
24 मंगलवार– संयुक्त राष्ट्रसंघ दिवस।
26 गुरुवार– गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती।
29 रविवार– अयोध्या-मथुरा परिक्रमा।
31 मंगलवार– कवि कालीदास जयंती, सरदार पटेल जयंती, एकता दिवस।