अक्टूबर 2016 टॉप करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर


अक्टूबर 2016 की समसा​मयिकी घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स नोट्स (Current Affairs Hindi Notes) यहां दिये जा रहे है। जिसके अध्ययन से आप वर्ष 2017 की आगामी सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता पा सकते है। साथ ही यह नोट्स हर राज्य की प्रदेश स्तरीय परीक्षाओं के लिए भी  समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. किस देश की टीम ने फीफा अंडर—17 महिला विश्व कप जीता? — उत्तर कोरिया
2. सउदी अरब के विशेष सैन्य बलों ने किस देश के साथ आतंकवाद विरोधी पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास किया? — चीन



3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में एनएडी (NAD) की स्थापना और उसके संचालन को मंजूरी दे दी। एनएडी (NAD) का पूरा नाम क्या है? — नेशनल एकेडमिक डिपॉजिट्री
4. भारत की पहली रेलवे यूनिवर्सिटी किस स्थान पर स्थापित की जाएगी? — वडोदरा
5. रक्षामंत्री मनो​हर पर्रिकर ने किस राज्य में हेलिकॉप्टर रख—रखाव सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया? — गोवा
6. यूरोप का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार 'सखारोव पुरस्कार' किन्हें दिया गया? — नादिया मुराद बासी और लामिया अजी बशर
7. हाल ही में किस खिलाड़ी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई? — सुनील गावस्कर
8. ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने कौन सा खिताब जीता? — अमेरिकी ग्रां प्री
9. प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक किसे नियुक्त किया गया? — कर्नल सिंह
10. हाल ही में किस शहर में द्विवार्षिक नौसेना कमांडरों का सम्मेलन आयोजित किया गया? — नई दिल्ली
11. 24 अक्टूबर को कौन—सा दिवस मनाया जाता है? — संयुक्त राष्ट्र दिवस
12. हाल ही में विश्व में किस स्थान पर हिटलर का गुप्त नाजी ठिकाना खोजा गया? — आर्कटिक सर्किल
13. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2016 में भारत का कौन सा स्थान है? — 87वें
14. हाल ही में कायरो में आयोजित हुए छठे सीएएम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में डॉक्यूमेंट्री फिल्म कैटेगरी में किस भारतीय डॉक्यूमेंट्री ने पहला पुरस्कार जीता? — डॉटर्स आॅफ मदर इंडिया
15. विश्व के सबसे पुराने एवं भारतीय नौसेना के सबसे विशालतम विमानवाहक पोत का क्या नाम है, जिसे कोच्चि में सेवानिवृत किया गया? — आईएनएस विराट
16. भारत की मशहूर आंट्रप्रेनर किरण मजूमदार शॉ को किस देश ने अपने सर्वोच्च् नागरिक सम्मान से सम्मानित किया? — फ्रांस
17. वर्ष 2016 का मैन बुकर पुूरस्कार उपन्यास 'द सेलआउट' के लेखक को प्रदान किया गया। उनका नाम क्या है? — पॉल बियटी
18. भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चुनाव आचार संहिता 1961 में संशोधन करके किस नियम को लागू किया? — ई-मतदान की सुविधा
19. व्यापार करने की सुगमता की दृष्टि से विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट में भारत को कौन—सा स्थान प्राप्त हुआ? — 130वां
20. अंतरिक्षीय जीवन पर भारत की पहली एस्ट्रोबायोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किस शहर में आयोजित किया गया? — मुंबई
21. अमेरिका की किस दिग्गज कंपनी ने मनुष्य जैसा भाषण तैयार करने वाला सिस्टम बनाया? — माइक्रोसॉफ्ट
22. किस खिलाड़ी ने हुगेवीन शतरंज में लगातार दूसरा खिताब जीता? — अभिजीत गुप्ता
23. फीफा फुटबॉल विश्वकप 2018 के मैस्कट के नाम जाबीवाका का क्या अर्थ है? — जो स्कोर कर सके
24. राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कब मनाया जाता है? — 28 अक्टूबर
25. लद्दाख क्षेत्र के किस आठ सौ साल पुराने गांव में सौर माइक्रो ग्रिड का इस्तेमाल कर पहली बार बिजली पहुंचाई गई? — ईचू गांव
26. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस योजना के तहत पूर्वी भारत के पांच राज्यों को आगामी वर्षों में खाना पकाने की गैस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रख है? — ऊर्जा गंगा
27. संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्वभर में 24 से 30 अक्टूबर के दौरान किस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है? — निशस्त्रीकरण सप्ताह
28. किस फुटबॉल खिलाड़ी ने 2015—16 सत्र हेतु ला लिगा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का पुरस्कार जीता? — ग्रिएजमैन
29. कनार्टक के किस बांध को हाल ही में विश्व बैंक पुरस्कार दिया गया? — अलमट्टी बांध
30. यूरोपियन यूनियन समेत 24 देशों ने सर्वसम्मति से दुनिया का सबसे विशाल समुद्री संरक्षित क्षेत्र किस महासागर में बनाने पर सहमति जताई? — एंटार्कटिक
31. चीन द्वारा अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र तियानगोंग—2 से प्रक्षेपित किए गए माइक्रो सैटेलाइट का क्या नाम है? — बैंक्सिंग 2
32. भारत और किस देश ने दोहरा कराधान निषेध संधि सहित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए? — न्यूजीलैंड
33. फीफा फुटबॉल विश्वकप 2018 का आयोजन किस देश में आयोजित होगा? — रूस
34. हाल ही में मिस्टर एशिया 2016 का खिताब किसने जीता? — जी बालकृष्ण
35. हाल ही में किस देश के रेनाटो सांचेज को वर्ष 2016 यूरोपीय गोल्डन ब्यॉय पुरस्कार से सम्मानित किया गया? — पुर्तगाल