आज का इतिहास 31 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 31 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1759 – फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।
1864 – नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।
1875 – देश के पहले उप प्रधानमंत्री, भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ।



1905 – अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन हुआ।
1908 – चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ।
1914 – ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

यह भी जानें : 30 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1920 – मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
– अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस का उद्घाटन सत्र बंबई (अब मुंबई) में शुरू हुआ।
1943 – भारतीय वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ।
1953 – बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
1956 – स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
1959 – सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1960 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत हुई।
1966 – भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 1 नवम्बर का दिन

1975 – बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन हुआ।
1978 – यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
1982 – पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
1984 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने दिल्ली के उनके घर में गोली मारकर हत्या की।
1989 – तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
1996 – रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
2003 – मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।
2005 – भारत की प्रसिद्ध पंजाबी एवं हिन्दी लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हुआ।
2015 – रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत हुई।