आज का इतिहास 3 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 3 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।
1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1831 – मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे' मनाए जाने की घोषणा की।
1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
1880 – पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
1915 – नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1932 – इराक को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता हासिल हुई।

यह भी जानें : 2 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया में दूसरा टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।
1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1995 – चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 4 अक्टूबर का दिन
1996 – पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा।
1999 – आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु संयुक्त राष्ट्र अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की घोषणा की।
2013 – इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हुई।