आज का इतिहास 20 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 20 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1568 – मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
1719 – जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ। उन्हें गणित और दर्शनशास्त्र का व्यापक ज्ञान था।
1740 – मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया की शासक बनी।
1774 – कलकत्ता (अब कोलकाता) को भारत की राजधानी बनाया गया।
1822 – लंदन संडे टाइम्स का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1827 – भूमध्यसागर के उत्तरी भाग में स्थित नवारीनो खाड़ी में इसी नाम का एक युद्ध हुआ।
1832 – एडवर्ड टर्नर ने पहली बार रसायनों के लिए चिन्ह का इस्तेमाल किया।
1864 – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 'थैंक्स गिविंग डे' को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया।
1880 – एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 19 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1891 – न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय बाइक रेस शुरू हुई।
1910 – रुस के विख्यात लेखक लियोन टोल्सटॉय का निधन हुआ।
1940 – नीदरलैंड में राशन में पनीर भी मिलना शुरू हुआ।
1947 – अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक सबंधं स्थापित किए।
1961 – भौतिक मानवविज्ञानी और भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के पहले निदेशक रहे बिरजा संकर गुहा का घाटशिला बिहार में निधन हुआ।
1962 – चीन ने भारत पर हमला किया और चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया।
1973 – ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
1978 – भारत के आक्रामक बल्लेबाज विरेन्दर सहवाग का जन्म हुआ था। इन्होंने अपने करियर में 104 टेस्ट में 8,586 रन और 251 वनडे में 8,273 रन बनाए।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 21 अक्टूबर का दिन

1995 – श्रीलंका ने शारजाह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता।
1997 – अमेरिका ने माइक्रोसॉफ्ट पर कंप्यूटरों में आईई ब्राउजर लगाने पर संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया।
1998 – मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2003 – सोयुज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
2007 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
2011 – लीबिया पर 40 साल एकछत्र राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।
2015 – भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लिया।