आज का इतिहास 1 अक्टूबर (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 1 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
184 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और लेखक पीयर कारनेली का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ। इन्हें फ़्रांस में नाटक लिखने के मैदान का पितामह और क्लासिकल नाटक का संस्थापक कहा जाता है।
1574 – सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन हुआ।
1847 – भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ।
1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन शुरू हुआ, टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1867 – कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक 'दास कैपिटल' प्रकाशित हुई।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।

यह भी जानें : 30 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1906 – महान पार्श्व गायक गायक सचिन देव बर्मन का जन्म कोमालिया (बांग्लादेश) में हुआ।
1908 – फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।
1919 – मशहूर उर्दू शायर और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ। 1950 और 1960 के दशकों में मजरूह का हिन्दी फिल्मों के संगीत पर गहरा प्रभाव रहा।
1924 – अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।
1949 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई और माओत्से तुंग राष्ट्रपति बने।
1953 – आंध्र प्रदेश भारत में एक अलग राज्य बना।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन

1960 – नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1962 – संयुक्त राष्ट्र ने न्यू गुएना गणराज्य का नियंत्रण नीदरलैंड को सौंपा।
1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978 – भारत में विवाह के लिये लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गई।
2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2006 – इस्रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आखिरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2015 – ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत हुई।