करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर अक्टूबर 2016-एक पंक्ति में


हम यहां नवीनतम समसा​मयिकी घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में (Current Affairs Hindi One Liner) को दे रहे है। जिसके अध्ययन से आप वर्ष 2016-2017 की बैंक परीक्षाओं, आईएएस, यूपीएससी, सीडीएस, रेलवे, एनडीए, राज्य पीसीएस, एमबीए, क्लेट और अन्य सभी समान प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता पा सकते है।

1. लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए हाल ही में किस संगीतकार को नामित किया गया? – उत्तम सिंह
2. क्लिंटन ग्लोबल सिटिजन अवॉर्ड से किस भारतीय उद्योगपति को सम्मानित किया गया? – आदि गोदरेज
3. केंद्र सरकार द्वारा कितनी वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को जीएसटी के दायरे में शामिल किए जाने की घोषणा की गई? – 20 लाख रुपए
4. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी सी-35 लॉन्च व्हीकल द्वारा स्कैटसैट-1 सहित कुल कितने उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया? – आठ
5. केद्रं सरकार ने विनिमय व्यापार निधि में कर्मचारी भविष्य निधि का निवेश 5 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना करने का निर्णय लिया? – 10 प्रतिशत
6. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को खसरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया? – अमेरिका
7. नीति आयोग ने वर्ष 2024 के ओलंपिक में कितने मेडल जीतने की योजना बनाई है? – 50 मेडल
8. पुस्तक 'सिटिजन एंड सोसाइटी' के लेखक कौन हैं? – हामिद अंसारी
9. किस भारतीय खिलाड़ी ने वर्ष 2016 का अंडर-19 एशियन जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश खिताब जीता? – वेलावन सेंथिलकुमार
10. डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्व की कितनी प्रतिशत आबादी प्रदूषित वायु में सांस लेने को मजबूर है? – 92 प्रतिशत
11. वर्ष 2016 के राइट लाइवलीहुड अवॉडर्स में पहली बार किस देश की एक संस्था को मानवीय कार्यों के कारण सम्मानित किया गया? – सीरिया
12. वर्ष 2017 में आयोजित होने वाले 89वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर किस फिल्म का चुनाव किया गया है? – विसरानई (​तमिल)
13. विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी की गई वर्ष 2016-17 के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत को कौन-सा स्थान मिला? – 39वां
14. हाल ही में भारतीय सांख्यिकी संस्थान का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – विजय केलकर
15. भारत-रूस के मध्य आयोजित किए जाने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-2016 का आयोजन स्थल क्या है? – व्लादिवोस्तोक
16. किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने पोलिश ओपन का खिताब जीता? – रितुपर्णा दास
17. विश्वभर में 29 सितंबर को मनाए गए विश्व समुद्रीय दिवस का विषय क्या था? – नौका परिवहन: विश्व के लिए अपरिहार्य
18. फोर्ब्स द्वारा जारी की गई 100 अमीरों की सूची में कितनी भारतीय महिलाएं शामिल हैं? – चार
19. हाल ही में पिंकी बल्हारा ने 5वें एशियाई बीच (Beach) खेलों में कौन सा पदक जीता? – कांस्य पदक
20. केंद्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर ने हाल ही में किस फूड पार्क का उद्धाटन किया? – लुधियाना मेगा फूड पार्क
21. टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग के नवीनतम सूचकांक में कौन-सा विश्वविद्यालय विश्व के अग्रणी विश्वविद्यालयों की सूची में प्रथम स्थान पर है? – ऑक्सफोर्ड
22. केंद्र सरकार ने 'स्वच्छ भारत' अभियान हेतु मीडिया प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस प्रचार में किसको ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है? – अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर
23. फीफा अंडर-17 विश्व कप किस देश में आयोजित कराया जा रहा है? – भारत
24. 28 सितंबर को मनाए गए विश्व रेबीज दिवस का विषय क्या था? – रेबीज: जागरूकता, वैक्सीन, उन्मूलन
25. भारतीय क्रिकेट इतिहास का 500वां टेस्ट मैच किस स्थान पर खेला गया? – ग्रीन पार्क, कानपुर
26. वियतनाम में आयोजित बीच (beach) खेलों में भारत का महिला बीच (beach) कबड्डी टीम ने पांचवें एशियाई बीच (beach) खेलों में कौन-सा पदक जीता? – स्वर्ण पदक
27. भारतीय वायुसेना ने किस लड़ाकू विमान से हवा से हवा में मार करने वाली एमआईसीए मिसाइल का सफल परीक्षण किया? – मिराज-2000
28. हाल ही में गूगल ने अपने सबसे नवीनतम स्मार्ट मैसेजिंग ऐप को विश्वभर में जारी कर दिया। इस ऐप का नाम क्या है? – एलो
29. बेल्जियम ओपन का पुरुष एकल खिताब किसने जीता? – साथियान गंनानशेखरन
30. 9-10 नवंबर के बीच इस्लामाबाद में होने वाला यह कौन सा सार्क शिखर सम्मेलन था, जिसका सार्क के आठ सदस्य देशों में से चार ने बहिष्कार कर दिया? – 19वां
31. किन दो देशों के मध्य सैन्य अभ्यास 'द्रुज्बा-2016' का आयोजन किया गया? – रूस-पाकिस्तान
32. आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार किस खिलाड़ी को नंबर एक स्थान हासिल हुआ है? – एबी डिविलियर्स
33. सानिया मिर्जा ने किस जोड़ीदार के साथ मिलकर टोक्यो में आयोजित टोरे पैन पैसिफिक ओपन का महिला युगल खिताब जीता? – बारबरा स्ट्रायकोवा
34. किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को विस्डन ने भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI का कप्तान नियुक्त किया है? – महेंद्र सिंह धोनी
35. आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों के लिए जारी ताजा विश्व रैकिंग में आर. अश्विन किस स्थान पर पहुंच गए? – दूसरे