एक नज़र में हिंदी में करंट अफेयर्स अक्टूबर 2016


सभी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी का अध्ययन करें। यह सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर आगामी सरकारी परीक्षाओें जैसे आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए व अन्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

1. किस खिलाड़ी ने चाइना ओपन पुरुष एकल खिताब जीता? – एंडी मरे
2. भारत ने किस देश के साथ बेलावन में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया? – इंडोनेशिया
3. भूमिबोल अदुल्यदेज किस देश के शासक थे, जिन्होंने विश्व में ​सबसे अधिक 70वर्ष तक बतौर राजा अपने देश परशासन किया? – थाईलैंड
4. पूर्व राजदूत सुरेंद्र कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक का केंद्रीय सूचनाएवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में विमोचन किया। इस पुस्तक का क्या नाम है? – मोदीज मिडास टच इन फॉरेन पॉलिसी
5. भारत के किस राज्य में बतुकामा नामक त्यौहार मनाया जाता है? – तेलंगाना
6. केंद्र सरकार ने हाल ही में किस प्रदेश में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) खोलने का निर्णय लिया? – जम्मू
7. किस राज्य में राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र द्वारा अनुसंधान स्टेशन स्थापित किया गया? – हिमाचल प्रदेश
8. इस वर्ष अर्थशास्त्र यानी इकोनॉमिक्स का नोबल पुरस्कार किन्हें दिया गया? – ओलिवर हार्ट और बेंग्ट हॉमस्ट्रॉम
9. आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में कौन-सा भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर हैं? – रविचंद्रन अश्विन
10. पुस्तक 'शहजादे-सा शहर था' की प्रति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति भवन में भेंट की गई। यह पुस्तक किसने लिखी है? – पत्रकार डॉ. आशा मिश्रा उपाध्याय
11. भारत में किस स्थान पर दीमक की नई प्रजाति ग्लेप्टोटरमेस चिराहरिताए की खोज की गई? – केरल
12. प्रसिद्ध अभिनेता सर इयान मैककेलेन को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – यूके थिएटर पुरस्कार
13. ब्लॉकचैन ट्रांजेक्शन करने वाला पहला भारतीय बैंक कौन बना? – आईसीआईसीआई बैंक
14. पूर्वोत्तर के किस प्रदेश ने सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप जीती? – मणिपुर
15. किस भारतीय महिला ने रूस में हुई महिला अंडर-16 विश्व युवा शतरंज चैंपियनिशिप का खिताब जीत लिया? – आकांक्षा हागवाने
16. किस खिलाड़ी ने चाइना ओपन का महिला एकल खिताब जीता? – एग्निएज्का रादवांस्का
17. वर्ष 2016 के अंतिम संस्करण में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने किन दो शब्दों को शामिल किया गया? – अइरूयो, अईरय्या
18. प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने न​वनिर्मित शौर्य स्मारक का भोपाल में लोकार्पण किया। शौर्य स्मारक का संदेश क्या है? – युद्ध, मृत्यु और मृत्यु पर विजय
19. बायोफार्मास्यूटिकल प्रतिस्पर्धा और निवेश सर्वेक्षण में भारत का क्या स्थान है? – 19वां
20. वर्ष 2016 का साहित्य नोबल पुरस्कार किस अमेरिकी लोक गायक व गीतकार को देने की घोषणा की गई? – बॉब डिलेन
21. हाल ही में 'इंडिया कनेक्टेड: मैपिंग द इंपेक्ट ऑफ न्यू मीडिया' नामक पुस्तक का राज्यवर्धन राठौड़ ने विमोचन किया। इसके लेखक कौन हैं? – डॉ. शालिनी नारायणन और सुनेत्रा सेन नारायण
22. पुस्तक 'ओल्ड पाथ विद क्लाउड्स' के लेखक कौन हैं? – ​थिच न्हात हन
23. पॉवरलिफ्टिंग चैंपिय​नशिप में भारतीय कप्तान मुकेश सिंह के साथ किस पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता? – गौरव शर्मा
24. किस भारतीय निशानेबाज ने पिस्टल चैम्पियंस ट्रॉफी जीती? – जीतू राय
25. सिंधू और श्रीकांत को किस बैंक ने अपना ब्रांड अम्बैसडर नियुक्त किया है? – बैंक ऑफ बड़ौदा
26. इस वर्ष फिजिऑलोजी या मेडिसिन के क्षेत्र में योशिनोरी ओसुमी को नोबल पुरस्कार दिया गया। वे किस देश से हैं? – जापान
27. इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी भुखमरी सूचकांक-2016 में भारत को कौन सा स्थान मिला? – 97वां
28. भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र किस शहर में स्थापित किया गया है? – मुंबई
29. पुस्तक 'द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस' किसने लिखी है? – अरुंधति रॉय
30. वर्ष 2016 का एक्लव्य खेल पुरस्कार किस महिला खिलाड़ी ने जीता? – स्त्रबानी नंदा
31. भारत द्वारा हिमाचल प्रदेश के स्पीति में शुरू किए गए नवीनतम हाई एल्टीट्यूड स्टेशन का क्या नाम है? – हिमांश
32. किस खिलाड़ी ने जापान ग्रां प्री फार्मूला-1 रेस जीती? – निको रोसबर्ग 12
33. विश्वभर में 13 अक्टूबर को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस का​ विषय क्या था? – जागरूकता बढ़ाना, मृत्यु दर में कमी लाना
34. 9 अक्टूबर को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस का विषय क्या है? – नवीनता, एकीकरण तथा समावेशन
35. पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री अंतोनियो गुतरेस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र का महासचिव नियुक्त किया। वे किसका स्थान लेंगे? – बान की मून