आज का इतिहास 7 सितबंर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 7 सितबंर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1191 – तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम में अरसफ के राजा सलाउद्दीन को मात दी।
1533 – ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम का जन्म लंदन के ग्रीनविच में हुआ।
1630 – अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई।
1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1812 – बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।
1813 – अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम' शब्द का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के अखबार ट्रॉय पोस्ट ने किया।
1822 – ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है।
1882 – भारतीय राष्ट्रगीत वंदेमातरम लिखा गया।
1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।

यह भी जानें : 6 सितबंर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1921 – अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली बार औरतों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस अमेरिका को कामयाबी मिली।
1923 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंटरपोल की स्थापना की गई।
1927 – फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाई की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर भारी बमबारी कर दी।
1950 – हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1951 – फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 8 सितबंर का दिन

1963 – अशोक चक्र विजेता एयरहोस्टेस नीरजा भनोट का जन्म हुआ।
1976 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर वॉवेल हाइंड्स का जमैका में जन्म हुआ। उन्होंने 45 टेस्ट में 2608 और 119 वनडे में 2880 रन बनाए।
1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1979 – स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।
1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2009 – भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीती।
2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।