आज का इतिहास 3 सितबंर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 3 सितबंर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1689 – रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरूआत हुई।
1783 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
1791 – फ्रांस की संसद ने संविधान को पारित किया।
1812 – डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला कारखाना लंदन में खुला।
1833 – बेंजामिन एच.डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क सन' का प्रकाशन शुरू किया।
1906 – दिग्गज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।

यह भी जानें : 2 सितबंर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1921 – प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे की हैडली रिचर्डसन से शादी हुई।
1923 – देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था।
1939 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
1940 – हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार प्यारेलाल का जन्म हुआ।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1950 – एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।
1971 – कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 4 सितबंर का दिन

1984 – दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।
1997 – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सचिन तेंदुलकर ने 143 रन की पारी खेली। यह मैच ड्रा रहा था।
1998 – स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।
2004 – तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे।
2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक अायी बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।