आज का इतिहास 2 स‌ितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 2 स‌ितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1573 – अकबर ने अहमदाबाद के पास निर्णायक जंग जीती और गुजरात पर कब्जा कर लिया।
1666 – लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुयी और दस हजार इमारतें नष्ट हो गयी।
1715 – फ्रांस के राजा लुई चौदहवें की मौत हुई, उन्होंने कुल 72 साल तक शासन किया।
1775 – पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1789 – अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।
1798 – अंग्रेजो ने हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।
1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।

यह भी जानें : 1 स‌ितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1898 – स्पेन अमेरिका युद्ध में पहली बार ऑटोमेटिक मशीन गन का इस्तेमाल किया गया।
1903 – अमेरिका में पहली हर्ली डेविसन बाइक का व्यावसायिक तौर पर निर्माण किया गया।
1926 – इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1945 – हो ची मिन्ह ने वियतनाम को स्वतंत्र घोषित किया।
– जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1946पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1956 – हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 3 स‌ितंबर का दिन

1962 – सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) को पहली बार दुनिया के सामने सामने पेश किया गया।
1970 – राष्ट्रपति वीवी गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया।
1990 – काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए, सैकड़ो लापता हुए।
1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1996 – मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
2005 – अमेरिका में आए कैटरीना तूफान ने भारी तबाही मचाई।
2009 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।