आज का इतिहास 19 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 19 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1581 – सिख गुरु राम दास का निधन हुआ।
1755 – ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।
1891 – विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक 'मर्चेंट ऑफ वेनिस' का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।
1893 – स्वामी विवेकानंद ने शिकागो (अमेरिका) के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।
– न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1907 – पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था।
1911 – ब्रिटिश उपन्यासकार विलियम गोल्डिंग का ब्रिटेन के न्यूक्वे में जन्म हुआ, जिन्हें 1983 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
1931 – जापानी फौज ने दक्षिणी मंचूरिया पर कब्जा किया।

यह भी जानें : 18 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

 1936
– हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सिद्धहस्त विष्णु नारायण भातखंडे का निधन हुआ।
1952 – हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।
1955 – मैक्सिको समुद्री तूफान हिल्डा से करीब 200 लोग मारे गए।
– अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह करके राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1965 – अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ।
1973 – सोवियत संघ ने सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 – होंडुरास मे समुद्री तूफान फिफी के कहर से 5000 लोग मारे गए।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 20 सितंबर का दिन

1982 – स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1985 – मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई। जिसमें तीन राज्य तबाह हो गए थे और करीब 10,000 लोग मारे गए।
1988 – इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1991 – दो जर्मन पर्यटकों को इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला। यह करीब 5000 साल पुराना था।
1996 – ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
2006 – थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट हुआ, जिसके बाद जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
2007 – भारत के युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।
2014 – एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।