आज का इतिहास 15 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 15 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1656 – इंग्लैंड तथा फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1789 – अमेरिका के विदेश मामलों के विभाग का नाम बदलकर 'डिपार्टमेंट आॅफ स्टेट' रखा गया।
1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
1821 – मध्य अमेरिकी देश कोस्टारिका, एल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास तथा निकारागुआ को स्वतंत्रता मिली।
1830 – इंग्लैंड के विलियम हुस्कीसोन रेल हादसे में मरने वाले पहले यात्री थे।
1846 – जंग बहादुर राणा नेपाल की सत्ता पर काबिज हुए।
1851 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1860 – भारतीय इंजीनियर, विद्वान राजनेता और मैसूर राज्य के दीवान रहे विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ। इनके जन्म दिवस को भारत में इंजीनियर्स-डे के तौर पर मनाया जाता है।

यह भी जानें : 14 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1876 – सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरदचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुगली जिले के देवानंदपुर में हुआ।
1887 – फिलाडेल्फिया ने अमेरिकी संविधान की 100वीं जयती मनाई।
1890 – हरक्‍यूल पॉयरॉट, मिस मार्पल और पार्क पाइन जैसे जासूसी किरदारों में जान डालने वाली अगाथा क्रिस्‍टी का जन्‍म हुआ।
1894 – प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
1909 – तमिल नेताओं में सबसे ऊंचा कद रखने वाले सी.एन. अन्‍नादुरई का जन्‍म हुआ।
1914 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी तथा फ्रांस के बीच आइस्ने का युद्ध हुआ।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1935 – न्यूरेम्बर्ग कानून बनाकर जर्मन यहूदियों को जर्मन नागरिकता से वंचित कर दिया गया और उल्टे स्वस्तिक को नाजी जर्मनी का आधिकारिक प्रतीक बना दिया गया।
1943 – इटली में बेनितो मुसोलिनी ने फासिस्ट सरकार बनाई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 सितंबर का दिन

1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस-दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1958 – घातक रोग ट्रेकोमा के वायरस की चिकित्सा विज्ञान में पहली बार खोज हुई।
1959 – दिल्ली में पहली बार भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
1982 – लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या हुई।
1991 — यूरोप के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित मेसोडोनिया ने यूगोस्वालिया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1998 – गूगल डॉट कॉम डोमेन नेम के रूप में रजिस्टर हुआ।
2008 – अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया।