आज का इतिहास 14 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 14 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1662 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1752 – ब्रिटेन ने जूलियन कैलेंडर को छोड़ ग्रेगरी कैलेंडर अपनाया।
1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1803 – ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने द्वितीय एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान दिल्ली पर कब्जा किया।
1804 – पहली बार बैलून का प्रयोग विभिन्न हवाओं को पहचान्ने के लिए किया गया। हवा में पायी जाने वाली हल्की गैसों से भरे हुए इस गब्बरे को फ़्रांस के भौतिक व रसायन शास्त्री जोज़फ़ लोसाक ने बनाया था।
1808 – रूस ने स्वीडन को ओरावैस के युद्ध में हराया।
1812 – रुस की राजधानी मॉस्को में जान बूझकर आग लगाए जाने की सबसे भयानक घटना हुई।
1814 – फ्रैंसिस कॉटकी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रगान स्टार स्पैंगिल्ड बैनर लिखा गया।
1829 – एड्रियानोपेल शांति समझौते के बाद रूसी-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ।
1848 – एलेक्जेंडर स्टू अर्ट ने अमेरिका में पहला डिपार्टमेंटल स्टोर शुरू किया।
1868 – आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी विरजानंद का निधन हुआ।
1891 – एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 6 मिनट में पूरी की। उस समय की यह हाई स्पीड ट्रेन थी।

यह भी जानें : 13 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरीका में गोली मारकर हत्या हुई।
1911 – रूस के प्रधानमंत्री पीटर स्टोलीपीन की कीव में हत्या कर दी गई।
1917 – रूस आधिकारिक तौर पर गणराज्य घोषित हुआ।
1923 – प्रख्यात धाराशास्त्री व् भूतपूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का जन्म हुआ।
1949 – संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। 1953 से संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान लूना-2 चांद पर उतरने वाला पहला यान बना।
1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ईरान, सउदी अरब, इराक़, कुवैत और वेनेज़ोएला ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
– अफ्रीकी देश कॉगों में सेना ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद पूर देश में हिंसा फैल गई थी।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 15 सितंबर का दिन

1964 – वॉल्ट डिज्नी को व्हाइट हाउस पर मेडल आॅफ फ्रीडम दिया गया।
1982 – हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
1985 – सोवियत संघ ने 25 ब्रितानी राजनयिक को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश दिया।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर आँकी गई।
1999 – किरिबाती, नाउरू और टोंगा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ग्रहण की।
2000 – माक्रोसॉफ्ट ने Windows ME लॉन्‍च किया।
2003 – जनमत संग्रह के बाद एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।
2008 – रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।