आज का इतिहास 11 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 11 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1792 – होप हीरे सहित अन्य शाही गहनों की फ्रांसीसी खजाने से चोरी हुई।
1853 – मरचेंट्स एक्सचेंज से प्वॉइंट लोबोस के बीच पहले विद्युत टेलीग्राफ की शुरूआत हुई।
1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
1895 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म हुआ।
1906महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों को शुरू अहिंसक आंदोलन को पहली बार ‘सत्याग्रह’ नाम दिया।
1911 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ। उन्होंने 24 टेस्ट में 878 रन बनाए।
1919 – अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1939 – इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

यह भी जानें : 10 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1941 – अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
1948 – पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मृत्यु हुई।
1951 – फ्लोरेंस चैडविक इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
1961 – विश्व ​वन्यजीव कोष की स्थापना की गई।
1962 – मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड 'दि बीटल्स' ने अपने पहले एकल हिट एलबम 'लव मी डू' के गाने रिकार्ड किए।
1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 12 सितंबर का दिन

1968 – एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हुई।
1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट हुआ।
1987 – भारत की प्रसिद्ध व प्रतिभावान कवित्री महादेवी वर्मा का निधन हुआ।
1996 – राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई।
2001 – अमेरिका पर आतंकी हमला हुआ, न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर विमानों को टकराने से 2752 लोगों की मौत हुई।
2005 – गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा हुई।
2007 – येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।