आज का इतिहास 1 स‌ितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 1 स‌ितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1574 – सिक्खों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन हुआ।
1689 – रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरुआत हुई।
1798 – अंग्रेजों ने हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।
1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका के बोस्टन में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।
1916 – बुल्गारिया ने रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 142,807 लोग मारे गए।
– मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ।
1933 – हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ।
1938 – फांसीवादी नेता बेनितो मुसोलिनी ने इटली में यहूदियों के नगारिक अधिकार खत्म किए।
1939 – जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।

यह भी जानें : 31 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
1947 – भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
1956 – राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
– भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
1962 – महराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
1973 – जानेमाने टीवी एक्टर राम कपूर का जन्म हुआ।
1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 2 स‌ितंबर का दिन

1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 – विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
2000 – चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
2003 – लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता हुआ।
2005 – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2006 – एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन हुआ।
2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।