उर्जित पटेल ने भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर का कार्यभार 4 सितम्बर, 2016 को संभाल लिया। उर्जित इससे पहले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर थे। 52 साल के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और येल यूनिवर्सिटी से पढ़े पटेल जाने माने अर्थशास्त्री हैं जो तमाम बड़ी जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, भारत के केन्द्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के सबसे वरिष्ठ बैंककर्मी होते हैं। 1935 में स्थापना के बाद, भारतीय रिजर्व बैंक की कमान अब तक कुल 24 गवर्नर संभाल चुके हैं। रिज़र्व बैंक के पहले गवर्नर सर ओसबोर्न स्मिथ थे।
गवर्नर | कार्यकाल | |
1. | सर ओस्बोर्न ए. स्मिथ | 01 अप्रैल, 1935 से 30 जून, 1937 |
2. | सर जेम्स बी. टेलर | 01 जुलाई, 1937 से 17 फरवरी, 1943 |
3. | सर सी. डी. देशमुख | 11 अगस्त, 1943 से 30 जून, 1949 |
4. | सर. बी. आर. राव | 01 जुलाई, 1949 से 14 जनवरी, 1957 |
5. | के. जी. अंबेगांवकर | 14 जनवरी, 1957 से 28 फरवरी, 1957 |
6. | एच. वी. आर. आयनेगर | 01 मार्च, 1957 से 28 फरवरी, 1962 |
7. | पी. सी. भट्टाचार्य | 01 मार्च, 1962 से 30 जून, 1967 |
8. | एल. के. झा | 01 जुलाई, 1967 से 03 मई, 1970 |
9. | बी. एन. आदरकर | 04 मई, 1970 से 15 मई, 1970 |
10. | एस. जगन्नाथन | 16 मई, 1970 से 19 मई, 1975 |
11. | एन. सी. सेनगुप्ता | 19 मई, 1975 से 19 अगस्त, 1975 |
12. | के. आर. पुरी | 20 अगस्त, 1975 से 02 मई, 1977 |
13. | एन. नरसिम्हन | 02 मई, 1977 से 30 नवम्बर, 1977 |
14. | आई. जी. पटेल | 01 दिसम्बर, 1977 से 15 जून, 1982 |
15. | डॉ. मनमोहन सिंह | 16 सितम्बर, 1982 से 14 जनवरी, 1985 |
16. | ए. घोष | 15 जनवरी, 1985 से 04 फरवरी, 1985 |
17. | आर. एन. मल्होत्रा | 04 फरवरी, 1985 से 22 दिसम्बर, 1990 |
18. | एस. वेंकिटरमणन | 22 दिसम्बर, 1990 से 21 दिसम्बर, 1992 |
19. | सी. रंगराजन | 22 दिसम्बर, 1992 से 22 नवम्बर, 1997 |
20. | डॉ. बिमल जालान | 22 नवम्बर, 1997 से 05 सितम्बर, 2003 |
21. | वाई. वी. रेड्डी | 05 सितम्बर, 2003 से 05 सितम्बर, 2008 |
22. | डी. सुब्बाराव | 05 सितम्बर, 2008 से 04 सितम्बर, 2013 |
23. | डॉ. रघुराम जी. राजन | 05 सितम्बर, 2013 से 04 सितम्बर, 2016 |
24. | उर्जित आर. पटेल | 04 सितम्बर, 2016 से अब तक |