करेंट अफेयर्स 2016 प्रश्न सहित उत्तर-एक पंक्ति में

1.
सभी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी का अध्ययन करें। यह सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर आगामी सरकारी परीक्षाओें जैसे आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए व अन्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

1. उर्जित पटेल ने हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर का पद्भार ग्रहण किया। वे आरबीआई के कौन से गवर्नर हैं? – 24वें
2. हाल ही में भारत-अफ्रीका स्वास्थ्य विज्ञान बैठक कहां संपन्न हुई? – नई दिल्ली
3. भारत में पहली बार किस शहर में 'नोमाद फिल्म फेस्टिवल' आयोजित किया गया? – नई दिल्ली
4. उस भारतीय मूल की युवती का क्या नाम है, जिसे हाल ही में मिस जापान चुना गया? – प्रियंका योशिकावा
5. किस भारतीय पहलवान को हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार हेतु नामित किया गया? – सुशील कुमार
6. संयुक्त राष्ट्र चार्टर का हाल ही में किस भारतीय पारंपरिक भाषा में अनुवाद हुआ? – संस्कृत
7. इटैलियन ग्रां प्री 2016 का खिताब किसने जीता? – निको ​रोसबर्ग
8. इंटरनेट ऑफ थिंग्स इंडिया कांग्रेस का पहला संस्करण भारत में कहां शुरू हुआ? – बेंगलुरु
9. किस भारतीय पारिस्थितिक तंत्र विद्वान एवं संरक्षणवादी ने प्रकृति संरक्षण क्षेत्र में प्रतिष्ठित हेरिटेज हीरोज अवॉर्ड हासिल किया? – बिभूति लहकर
10. केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया रेडियो पर किस भाषा में कार्यक्रम का शुभारंभ किया? – बलूच
11. पेयजल तथा स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में किस पहाड़ी क्षेत्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ? – मंडी
12. गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा में 105 मीटर के किस जहाज को तटरक्षक बल को सौंपा? – आईसीजीएस सारथी
13. वर्ष 2016 का आसियान सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया? – लाओस
14. भारत की मिश्रित युगल जोड़ी प्रणव जेरी चोपड़ा एवं एन सिक्की रेड्डी ने किस मुकाबले में खिताब जीता? – ब्राजील ओपन ग्रां प्री
15. भारत के साथ कितने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों ने स्वास्थ्य से जुड़ी आपदाओं के लिए कोष बनाने का निर्णय किया? – दस
16. भारतीय टीम ने 9वीं एशियाई वुशु चैंपियनशिप में कुल कितने पदक जीते? – 9 पदक
17. विश्वभर में 8 सिंतबर को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का विषय क्या था? – भूतकाल का पाठ, भविष्य का लेखन
18. विश्व में किस स्थान पर पृथ्वी के सबसे पुराने स्ट्रोमेटोलाइट जीवाश्मों (3.7 बिलियन वर्ष पुराने) की खोज की गई? – ग्रीनलैंड
19. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा इन्सेट-3डी आर उपग्रह का प्रक्षेपण किस रॉकेट वाहन द्वारा किया गया? – GSLV-F 05
20. यूनिसेफ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार विश्व के कितने ​बच्चे बेघर हैं? – 5 करोड़
21. नई दिल्ली में आयोजित प्रथम ब्रिक्स फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म ने जीता? – थीथी
22. किस भारतीय संस्थान को यूनेस्को कन्फ्यूशियस शिक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – जन शिक्षण संस्थान
23. केरल के 'एंटी-लिकर एंटी-ड्रग कैंपेन' का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया? – सचिन तेंदुलकर
24. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने किस अभियान का शुभारंभ किया? – गैस-4 इंडिया
25. किस अभिनेता को उनकी फिल्मों द्वारा असाधारण उपलब्धियों के लिए मानद ऑस्कर से सम्मानित किया गया? – जैकी चैन
26. प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक के जी जॉर्ज को हाल ही में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – जे सी डेनियल अवॉर्ड
27. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को 'मेरिलबोन क्रिकेट क्लब' की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया? – जहीर खान
28. रियो डी जनेरियो में आयोजित पैरालम्पिक खेलों में भारत के कितने खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं? – 19 खिलाड़ी
29. हाल ही में कौन भारतीय महिला क्रिकेटर मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित हुई? – अंजुम चोपड़ा
30. हरियाणा सरकार ने किस भारतीय पहलवान को रोहतक विश्वविद्यालय में कुश्ती डायरेक्टर नियुक्त करने की घोषणा की? – साक्षी मलिक