आज का इतिहास 7 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 7 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

322 ईसा पूर्व – सिंकदर महान की मौत के बाद उनके राज्य मैसोडेनिया और एथेंस के बीच लड़ाई की शुरुआत हुई।
1304 – इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ। उन्होंने सादा शब्दों के शेरों से बहुत ख्याति प्राप्त की।
1606 – शेक्सपियर की नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1668 – प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की।
1753 – ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।
1871 – प्रसिद्ध चित्रकार एवं लेखक अबनिंद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ।
1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की।
1914 – रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
1925 – प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का जन्म हुआ।
1941 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि एवं लेखक रवींद्रनाथ टैगोर का निधन हुआ। इन्होंने ही भारत का राष्ट्रीय गान लिखा।

यह भी जानें : 6 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1944 – 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।
1946 – ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर एक अश्वेत की तस्वीर उकेरने को मंजूरी दी।
1947 – बृहन मुंबई नगर निगम ने बॉम्बे बिजली वितरण और परिवहन कंपनी बेस्ट का अधिग्रहण किया।
1957 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1959 – एक्सप्लोरर 6 ने पहली बार अंतरिक्ष से धरती की ली गई तस्वीर प्रसारित की।
1960 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
1970 – पहले कंप्यूटर चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1975 – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 8 अगस्त का दिन

1982 – अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच बैरुत में समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1985 – गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
1994 – इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।
1996 – अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
1998 – केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
2000 – रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार किया।
2012 – नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।