आज का इतिहास 30 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 30 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1569 – मुगल बादशाह अकबर के सबसे बड़े पुत्र और राजगद्दी के वारिस सुल्तान सलीम मिर्जा उर्फ जहांगीर का जन्म हुआ।
1574 – गुरु राम दास सिखों के चौथे गुरु बनें।
1659 – दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फांसी दी गयी।
1682 – विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
1751 – जनरल रार्बट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने चांदा साहिब से आर्कोट राज्य छीना।
1780 – जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
1806 – अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
1836 – मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।

यह भी जानें : 29 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1928 – द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना हुई।
1933 – पांच फ्रांसिसी विमानन कंपनियों को मिलाकर एयर फ्रांस की स्थापना की गई।
1936 – स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा का निधन हुआ।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
1950 – हवाई की राजधानी होनोलूलू को शहर का दर्जा प्राप्त हुआ।
1951 – फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1976 – नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
1982 – फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 31 अगस्त का दिन

1984 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
1991 – अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999 – पूर्वी तिमोर ने एक जनमत संग्रह के बाद इन्डोनेशिया से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
2001 – युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
2002 – कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
2013 – भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का प्रक्षेपण दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से किया गया।
2014 – दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।