आज का इतिहास 29 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 29 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1612 – सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।
1825 – पुर्तगाल ने ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1831 – ब्रिटेन के माइकल फराडे ने पहली बार इले​क्ट्रिक ट्रांसफार्मर का प्रदर्शन किया।
1833 – ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1842 – ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1898 – गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई।
1905 – इलाहाबाद में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ। इन्होंने तीन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया और टीम को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
1914 – न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।

यह भी जानें : 28 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1916 – अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की, जिससे फिलीपींस को स्वतंत्रता मिली।
1923 – फिल्म गांधी के लिए आॅस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का जन्म हुआ।
1932
– अंतरराष्ट्रीय युद्ध निरोधक समिति का नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में गठन हुआ।
1941 – रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945 – ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1947 – डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये एक प्रारूप समिति का गठन किया गया।
1949 – भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के. राधाकृष्णन का जन्म हुआ।
– सोवियम संघ ने पहले परमाणु बम का परीक्षण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 30 अगस्त का दिन

1953 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1957 – कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
1958 – मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म हुआ।
1974 – चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना हुई।
1976 – बंगाल के कवि एवं महान क्रांतिकारी काजी नजरुल इस्लाम का बांग्लादेश के ढाका में निधन हुआ।
1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1994 – प्रसिद्ध बांग्ला लेखक एवं पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन हुआ।
1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
2001 – जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण हुुआ।
2003 – कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।
2012 – चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।