आज का इतिहास 28 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 28 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1521 – तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।
1600 – मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1794 – फ्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1821 – स्पेन से पेरु को स्वतंत्रता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1845 – प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।
1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म हुआ था।
1859 – टाटा स्टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का मुंबई जन्म हुआ।
1870 – भारत के पहले मजदूर संगठन श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

यह भी जानें : 27 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1896 – भारत के जाने माने शायर, लेखक और आलोचक रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर में हुआ।
1904 – कोलकाता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ।
1914 – आज ही के दिन प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई थी।
1916 – प्रथम विश्‍वयुद्ध में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
– जर्मनी ने रोमानिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।
1937 – टोएटा मोटर्स ने स्वतंत्र कंपनी के तौर पर कामकाज शुरू किया।
1956 – इंग्‍लैड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज पर कब्‍जा जमाया।
1972 – साधारण बीमा कारोबार राष्‍ट्रीयकरण बिल पारित किया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 अगस्त का दिन

1984 – सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986 – भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी।
1990 – ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
1992 – श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्‍टेलिया के खिलाफ अपने टेस्‍ट कॅरिअर की शुरूआत की। इसमें उन्होंने तीन विकेट लिए।
1996 – इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
2006 – दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन हुआ।
2008 – बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।
2013 – गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हुई।