आज का इतिहास 27 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1604 – अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना हुई।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1789 – फ्रांस की नेशनल असेंबली ने नागरिक अधिकारों की घोषणा की।
1828 – ब्राजील-अर्जेंटीना शांति वार्ता के दौरान उरुग्वे को स्वतंत्रता मिली।
1859 – टाटा स्टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का मुंबई में जन्म हुआ।
1870 – भारत के पहले मजदूर संगठन श्रमजीवी संघ की स्थापना कलकत्ता में की गई।
1908 – विश्व के महान क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने करियर ​के 52 टेस्ट में 29 शतक और 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए।
1939 – जेट ईधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

यह भी जानें : 26 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1942 – क्यूबा ने जर्मनी, जापान और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1950 – टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।
1957 – मलेशिया में संविधान लागू हुआ।
– अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1958 – नाप तौल की मीट्रिक प्रणाली की शुरूआत हुई।
1962 – नासा ने Mariner 2 स्‍पेस मिशन लांच किया।
1972 – भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्‍म हुआ।
1976 – भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
– महान भारतीय गायक मुकेश का अमेरिका में निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 28 अगस्त का दिन

1979 – आयरलैंड में एक निजी नाव पर हुए बम धमाके में ब्रिटेन की महारानी के चचेरे भाई लॉर्ड लुईस माउंटबैटन की हत्या कर दी गई थी।
1982 – आनंदमयी मां का देहरादून में निधन हुआ।
1984 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 – नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 – वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991 – मलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999 – भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
– सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
2003 – लंबे विवाद के बाद दोनों कोरियाई देशों, उत्तर और दक्षिण कोरिया में पहली बार छहपक्षीय वार्ता हुई।
– 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2006 – सुप्रसिद्ध भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ।