आज का इतिहास 26 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 26 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1303 – अलाउद्दीन खिलजी ने चितौड़गढ़ पर कब्जा किया।
1346 – विश्व में पहली बार, युद्ध में तोप का प्रयोग किया गया। यह विध्वंसक हथियार ब्रिटेन की सेना ने फ़्रांस की सेना के विरुद्ध प्रयोग किया।
1541 – तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।
1676 – ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म हुआ।
1743 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री ऐन्टोनी लेवाएज़ियर का जन्म हुआ। उन्हें आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक कहा जाता है। उन्होंने ऑक्सीजन की खोज की।
– चार्ल्स थर्बर ने टाइपराइट का पेटेंट कराया।
1852 – बंबई एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1898 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान के पेंटिंग की संग्रहकर्ता पेगी गुगेनहाइम का जन्म हुआ।
1910 – नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का युगोस्लाविया के स्कोपजी में जन्म हुआ।
1914 – बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर पिस्तौल और 46 हजार राउंड गोलियां लूटी।

यह भी जानें : 25 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1920 – अमेरिका 19वें संविधान संशोधन के बाद महिलाओं को मताधिकार मिला।
1927 – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी चौधरी बंसीलाल का जन्म हुआ।
1928 – हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी ओम प्रकाश मुंजल का जन्म हुआ।
1929 – अमेरिका ने पहले रोलर कॉस्टर का निर्माण किया।
1956 – गाँधी परिवार के पुत्रवधु, वन्य जीव प्रेमी, राजनेत्री मेनका गाँधी का जन्म नई दिल्ली में हुआ।
1957 – सोवियत संघ ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की।
1975 – स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर का निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 27 अगस्त का दिन

1982 – नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
1988 – अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। पांच लाख लोगों के सामने वहां से दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में सू ची ने जनता को लोकतांत्रिक आंदोलन में कूद पड़ने का सशक्त संदेश दिया।
1994 – इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।
1999 – माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2012 – हिंदी फिल्मो के अभिनेता ए के हंगल का निधन हुआ।
2015 – अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।