आज का इतिहास 23 अगस्त (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 23 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।
1821 – मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839 – ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1872 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म हुआ।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जापान ने जर्मनी के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1939 – तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1942 – स्टलिन्ग्रेड युद्ध की सबसे भयावह लड़ाई सोवियत संघ और जर्मनी के मध्य हुई।
1944 – भारतीय फिल्मों की मशहूर हिरोइन सायरा बानो का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 22 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1947 – वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1960 – विश्व का सबसे बड़ा मेंढ़क (3.3 किलो) पकड़ा गया।
1976 – चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत हुई।
1979 – कुर्द नागरिकों ने इराकी सीमा क्षेत्र में मौजूद सैनिकों को खदेड़ दिया।
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
– आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1997 – अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द हुआ।
1999 – इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता दोबारा प्रारम्भ हुआ।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
– ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से 21 लोग मारे गये।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 24 अगस्त का दिन

2004 – अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने।
2007 – यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं थी।
– पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2011 – चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
2012 – राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
2013 – लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।