आज का इतिहास 17 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 17 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1563 – फ्रांस के राजा चार्ल्स नवम को 13 साल की उम्र में वयस्क घोषित किया गया।
1717 – फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1743 – स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1787 – यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
1835 – सोलोमन मेरिक ने रिंच का पेटेंट कराया।
1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 – अमरीकी प्रांत हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1859 – एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठियां भेजी गयीं।'
1869 – पहली बार अंतरराष्ट्रीय नौका दौड़ लंदन के टेम्स नदी में हुई, जिसमें आॅक्सफोर्ड ने हार्वर्ड को हराया।
1903 – जोसेफ पुलित्जर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया। उनके नाम पर पुलित्जर पुरस्कार शुरु किया गया।

यह भी जानें :
16 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1909 – महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में लंदन की पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।
1914 – लिथुआनिया ने जर्मनी के आगे आत्मसमर्पण किया।
1915 – चार्ल्स एफ केटरिंग ने पहले पावर इग्निशन डिवाइस के लिए पेटेंट हासिल किया।
1917 – इटली ने जर्मनी और तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1945 – सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडो​नेशिया को नीदरलैंड से आजाद होने की घोषणा की।
– कोरिया प्रायद्यीप का विभाजन उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में हुआ।
– इंडोनेशिया में हॉलैंड के साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष आरंभ हुआ।
1947 – भारत की आजादी के बाद ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी का पहला दल स्वदेश रवाना।
1959 – सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
1960 – पश्चिमी अफ्रीक़ा महाद्वीप के देश गैबन को स्वतंत्रता मिली।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 18 अगस्त का दिन

1961 – कम्युनिस्ट पूर्वी जर्मन सरकार ने बर्लिन की दीवार का निर्माण पूरा करवाया।
1970 – अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क सिटी से फिलाडेल्फिया ले जाई गई।
1978 – पहली बार तीन अमेरिकियों ने सफलतापूर्वक बैलून के जरिये अटलांटिक महासागर को पार किया।
1982 – जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
– अमेरिकी सीनेट ने 1977 से पहले अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे प्रवासियों को स्थायी निवासी का दर्जा देने के लिए आव्रजन विधेयक को मंजूरी दे दी।
1987 – हिटलर के सहयोगी रुडोल्फ हेस ने ब्रिटेन की जेल में आत्महत्या कर ली।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
1998 – नेशन्स बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के विलय से अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की स्थापना हुई।
– अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ अनुचित रिश्ते की बात कबूली। अपने ऊपर लगे आरोपों पर जूरी के सामने पेश होने वाले क्लिंटन पहले राष्ट्रपति थे।
1999 – तुर्की में भूकंप से लगभग 45000 लोगों की मौत हुई।
2008 – अमेरिका के महान तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।