आज का इतिहास 16 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 16 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1691 – अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज हुई।
1777 – अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया।
1787 – तुर्की ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।
1858 – अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुशनैन को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की ओर से एक टेलिग्राफ संदेश ट्रांस अटलांटिक केबल से प्रसारित किया गया।
1886 – महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन हुआ।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8.6 की तीव्रता का भूकंप आया जिससे करीब बीस हजार लोगों की मौत हुई।

यह भी जानें : 15 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1924 – नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1943 – बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।
1946 – मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का एेलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।
1960 – साइप्रस को यूनाइटेड किंगडम से मुक्ति मिली। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में वहां मनाया जाता है।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 17 अगस्त का दिन

1970 – हिन्दी फिल्मों की मशहूर हिरोइन और यूएन की पॉपुलेशन फंड की गुडविल एंबेसडर मनीषा कोईराला का जन्म हुआ।
1977 – रॉक एंड रोल किंग एल्विस प्रिसले अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए।
1990 – चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।
1997 – पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान का निधन हुआ।
2001 – खगोलशास्त्रियों ने हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर सौर मंडल से बाहर स्थित एक ग्रह को ढूंढ निकाला था।
2012 – विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।