आज का इतिहास 12 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 12 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

ईसा पूर्व 33 – मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा की 38 साल में मौत हुई। अपनी खूबसूरती और नाक के अलावा क्लियोपेट्रा की अपनी मौत के राज के लिए भी मशहूर हैं।
1549 – फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया।
1602 – बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की सलीम मिर्जा जो बाद में बादशाह जहांगीर बना, के कहने पर हत्या हुई।
1665 – अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया।
1765 – मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसे राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।
1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1833 – अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।
1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

यह भी जानें : 11 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1919 – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले की घोषणा की।
1920 – पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ लड़ाई शुरू हुई।
1933 – क्यूबा के तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागे।
1936 – गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
1940 – हॉलैंड ने कपड़े का वितरण नियंत्रित करना शुरु किया।
1941 – फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
1944 – नेपल्स में चर्चिल और टीटो मिले।
1953 – सोवियत संघ ने पहले हाइड्रोजन बम का गुप्त तरीके से परीक्षण किया।
1955 – जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हुआ। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 13 अगस्त का दिन

1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1962 – पहली बार दो लोग अंतरिक्ष में गए।
1972 – इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
1976 – लेबनान की राजधानी बैरुत के निकट इस देश के सैनिकों ने तल्ले जातर नामक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर का परिवेष्टन करने के बाद इसमें भयानक जनसंहार किया।
1978 – चीन और जापान ने वीजिंग में शांति एवं मित्रता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1981 – आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
1984 – लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1990 – टाइरेनोसॉरस रेक्स या 'टी रेक्स' का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला।
2002 – रुस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के बाद डूब गयी जिससे उसमें सवार सभी 118 लोग मारे गये।