आज का इतिहास 6 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 6 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1483 – रिचर्ड III इंग्लैंड के राजा बने।
1787 – पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
1837 – प्रसद्धि समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म हुआ।
1885 – लुई पाश्चर ने रेबिज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस खोज ने मेडिकल की दुनिया में एक क्रांति ला दी।
1894 – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का निधन हुआ।
1901 – भारत के प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता एवं जनसंघ के संस्थापक श्यामा मुखर्जी का जन्म हुआ।
1923 – सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई।
1935 – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु 14वें दलाई लामा का जन्म हुआ।
1944महात्मा गांधी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार 'राष्ट्रपिता' के नाम से संबोधित किया।
1946 – अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का जन्म हुआ।
– अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन हुआ। 1897 में जन्मे फ़ॉल्कनर ने अपनी कहानियों में अमरिकी समाज की समस्याओं विशेषकर श्याम वर्ण वालों के साथ भेदभाव का उल्लेख किया।
1959 – वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
1961 – मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोग मरे।
1964 – अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1986 – आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जगजीवन राम का निधन हुआ। यह ‘बाबूजी’ के नाम से ​प्रसिद्ध थे।
1990 – इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की स्थापना की गई।
1997 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन हुआ।
2002 – अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या काबुल में कर दी गई।
– भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरुभाई अम्बानी का निधन हुआ।
2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
2006 – 44 वर्ष बाद भारत-चीन में 1962 के युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।
2008 – दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
2009 – जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2013 – नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।