आज का इतिहास 5 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 5 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1924 – ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविजन न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
– आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना हुई।
1962 – अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत हुई।
1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
1975 – अमे​रकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले अश्वेत थे।
1977 – जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाया।
1981 – राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
1994 – इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
1996 – स्कॉटलैंड के रो​सलिन संस्थान ने पहली बार डॉली नाम की भेड़ को क्लोनिंग के जरिये तैयार किया।
1998 – टैंक विरोधी मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया गया।
– तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
1999 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
– ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
2009 – स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।