आज का इतिहास 18 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 18 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1290 – इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
1630 – स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1737 – बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
1743 – साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
1781 – ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1857 – बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1872 – ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
1907 – फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।

यह भी जानें : 
17 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1918
– नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ।
1931 – पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ शुरू ​हुआ।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
1947 – भारतीय संसद ने विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया।
1951 – उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
– जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।
1955 – पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
1963 – सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
1968 – कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।
1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1978 – मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
1980 – पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।
1985 – सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2012 – किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।
– भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन हुआ।