आज का इतिहास 13 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 13 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1534 – ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645 – अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1771 – ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
1830 – राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
1832 – हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।

यह भी जानें : 12 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1863 – न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
1878 – बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
1879 – बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई।
1882 – रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1887 – स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
– मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1905 – बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने का सुझाव दिया गया।
1908 – लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।
1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1923 – कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'Hollywood' लिखा गया था।
1929 – जतिन्द्र नाथ दास ने एेतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
1945 – मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
– ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म सिडनी में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1947 – ‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ ब्रिटिश पार्लियामेंट में पारित हुआ।
1954 – अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।
1974 – हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
1971 – मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा दी गई ​थी।
1977 – आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।
1998 – भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
2000 – अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
2011 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।