आज का इतिहास 11 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 11 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1346 – लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।
1630 – कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का निधन हुआ।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर ​हुए।
1776 – प्रसिद्ध ‘जेम्स कुक’ ने आज अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की थी।
1832 – ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
1882 – स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाबा कांशी राम का जन्म काँगड़ा के दादा सीबा गाँव में हुआ।
1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1921 – मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922 – हॉलीवुड की स्थापना हुई। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है।
1957 – इस्लामी धार्मिक नेता और मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन हुआ।
1967 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी का जन्म हुआ। लघु कथाओं की अपनी पहली ही किताब 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलडीज' के लिए झुंपा को 2000 में पुलित्जर पुरस्कार मिला।
1977 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
1975 – चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमे सैनिकों के 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थी।
1979 – अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी।
1995 – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
– बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
1996 – रणवीर सेना ने बिहार के भोजपुर ज़िले के बथानी टोला गांव में कमज़ोर वर्ग के 21 लोगों की हत्या कर दी।
1987 – दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
2006 – मुंबई में सीरियल धमाके हुए थे जिसमे 209 लोग मारे गए।
2008 – एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।