आज का इतिहास 28 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 28 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742 – प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1794 – फ़्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1821 – पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग।

यह भी जानें : 27 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1866 – अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता दी गई।
1878 – बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1914 – आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यहां से प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत हुई।
1917 – न्यूयॉर्क में 10,000 से ज्यादा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों ने श्वेत समाज का जुल्म और बर्बरता के खिलाफ मौन जुलूस निकाला।
1925 – हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म हुआ।
1936 – वेस्टइंडीज के महान आॅलराउंडर सर गारफील्ड गैरी सोबर्स का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 93 टेस्ट मैचों में 8032 रन बनाए और 235 विकेट लिए।
1943 – इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 जुलाई का दिन

1951 – वॉल्ट डिज्नी की फिल्म एलिस इन वंडरलैंड जारी हुई।
1957 – जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई।
1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ।
1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजी।
1978 – सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
1997 – ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना।
2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा हुआ।