आज का इतिहास 27 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1586 – सर वॉल्टर रालेह वजींनिया से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने।
1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1772 – तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना की।
1795 – स्पेन और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1824 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 26 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1844 – डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे रंगों की मिलावट और उन्हें एक दूसरे से अगल करने से सामने आने वाले प्रभाव के खोजकर्ता थे।
1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर हुआ, जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हुई।
1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1921 – टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई।
1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 28 जुलाई का दिन

1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई।
1939 – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई।
1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद हुए।
1967 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हुआ।
1985 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस पद पर रहते हुए 11 साल में पहली बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गई।
1987 – खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा में डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
1992 – अभिनेता अमजद खान का निधन हुआ।
2003 – अमेरिका में बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हो हुआ।
2006 – इंटेल कॉर्प ने कोर 2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया।
2015 – भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन हुआ।