आज का इतिहास 25 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 25 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1813 – भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित हुई।
1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को मात दी।
1837 – लंदन में यूस्टन और कैमडेन शहर के बीच पहली व्यावसायिक इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ सेवा का विलियम कूक और चार्ल्स वीटस्टोन द्वारा सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।
1854 – वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।

यह भी जानें : 24 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1894 – चीन के तट पर जापान के आक्रमण के साथ ही दोनों देशों के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
1938 – फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम विस्फोटों में 62 असैनिक मारे गये और लगभग 100 अन्य घायल हो गये।
1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1973 – सोवियत संघ ने अंतरिक्ष यान मार्स 5 का प्रक्षेपण किया।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने।
1978 – दुनिया की पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्महैम शहर में हुआ।
1982 – जैल सिंह देश के 7वें राष्ट्रपति बने।
1987 – रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 26 जुलाई का दिन

1992 – एस. डी. शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति बने।
1993 – जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर जल थल और वायु आक्रमण किया।
1994 – जॉर्डन और इजरायल के बीच 46वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।
1997 – के. आर. नारायणन देश के 10वें राष्ट्रपति बने।
2000 – एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 113 लोगों की मौत हुई।
2007 – देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने शपथ ली।