आज का इतिहास 19 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 19 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1510 – प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
1702 – किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा किया।
1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
1827 – भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत करने वाले क्रन्तिकारी मंगल पाण्डेय का जन्म हुआ।
1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1881 – जर्मनी के नोबल पुरस्कार प्राप्त विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर का जन्म हुआ।
1893 – रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 18 जुलाई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1900 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली ​थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी ​थी।
1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
1938 – भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत नार्लीकर का जन्म हुआ।
1941 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया।
1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।
1963 – जॉय वॉकर विमान के जरिये अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बने।
1964 – रोम के 14 में से 10 जिलों में छह दिन तक आग धधकती रही। जिसमें तीन जिले पूरी तरह तबाह हो गए।
1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।
1967 – अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।
1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।
1974 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां लंदन से नयी दिल्ली लायी गयी।
1979 – निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति सफल हुई।
2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।