प्राचीन भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान - एक पंक्ति में


भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान  (Indian History General Knowledge) से संबंधित महत्वूपर्ण तथ्यों का संग्रह यहां दिया जा रहा है। यह तथ्य आपको न सिर्फ मुख्य परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि के साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. ‘कालीबंगा’ किस प्रदेश में स्थित है? – राजस्थान में
2. ‘दाशराज्ञ युद्ध’ किस नदी के किनारे हुआ था? – परुष्णी
3. शिशुनाग वंश की स्थापना किसने की? – शिशुनाग ने
4. महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण किस गणतंत्र में हुआ? – मल्ल
5. मौर्य काल में बलि क्या था? – एक प्रकार का धार्मिक कर
6. किसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहा जाता है? – समुद्रगुप्त को
7. किसे ‘यात्रियों में राजकुमार’, ‘नीति का पंडित’ तथा ‘वर्तमान शाक्यमुनि’ कहा जाता है? – ह्नेनसांग को
8. चोल वंश के किस शासक ने ‘राजकेसरी’ उपाधि धारण की? – राजेन्द्र द्वितीय ने
9. कुतुबुद्दीन ऐबक को कहाँ दफनाया गया? – लाहौर में
10. सिंचाई की उचित व्यवस्था के लिए किसने पाँच नहरें बनवाई? – फिरोजशाह तुगलक ने
11. औरंगजेब के विरुद्ध मथुरा का जाट विद्रोह किसके नेतृत्व में हुआ था? – गोकुला के नेतृत्व में
12. गुलबदन बेगम किसकी पुत्री थी? – बाबर की
13. शिवाजी के मंत्रिमंडल को क्या कहा जाता है? – अष्टप्रधान
14. फ्रांसिसियों ने पांडिचेरी (पुडुचेरी) की स्थापना किस वर्ष की? – 1669 ई. में
15. ‘मरियाह बलि प्रथा’ कब बंद की गई? – 1857 ई. में
16. उ.प्र. किसान सभा का गठन किस वर्ष किया गया? – 1918 ई. में
17. कौन सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला भारतीय राजा था? – हैदराबाद का निजाम
18. कर्जन के बारे में किसने कहा-‘‘यदि हम लॉर्ड कर्जन के शासन की उपमा इतिहास में तलाश करना चाहते है, तो हमें देश के इतिहास में औरंगजेब के शासन काल की ओर जाना पड़ेगा? – गोपाल कृष्ण गोखले ने
19. फारसी साप्ताहिक ‘मिरातुल अखबार’ के कौन प्रकाशक थे? – राजा राममोहन राय
20. ‘अहमदिया कादियानी आंदोलन’ किसने शुरू किया? – मिर्जा गुलाम अहमद ने

और भी जानें–
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 1
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 2
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 3
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 4
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 5
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 7
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 8
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 9
भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान # 10